एक्सप्लोरर

इमरान खान का दावा-पाक के नेशनल डे पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस ने कहा- स्थिति स्पष्ट करें प्रधानमंत्री

दरअसल इमरान खान ने पीएम मोदी का कथित मैसेज ट्वीट किया है. जिसके मुताबिक दोनों देश के लोगों को साथ मिलकर काम करना होगा.

नई दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर दावा किया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक के राष्ट्रीय दिवस पर संदेश भेजकर बधाई दी है. अब इसको लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी से सवाल पूछ दिया है. दरअसल इमरान खान ने पीएम मोदी का कथित मैसेज ट्वीट किया है. जिसके मुताबिक दोनों देश के लोगों को साथ मिलकर काम करना होगा.

इमरान खान ने ट्वीट में लिखा, 'पीएम मोदी ने कहा है कि ये ऐसा वक्त है जब दोनों देशों के लोगों को साथ मिलकर लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिए काम करना होगा जहां का वातावरण आतंक और हिंसा से मुक्त हो.'

इमरान खान का दावा-पाक के नेशनल डे पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस ने कहा- स्थिति स्पष्ट करें प्रधानमंत्री

हालांकि इसके बाद कांग्रेस की ओर से इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे गए हैं. कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पीएम को इसपर अपना रुख साफ करना चाहिए. कांग्रेस पार्टी ने मोदी के इस कथित संदेश पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है. प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा है कि देश ये जानना चाहता है कि क्या इमरान खान जो ट्वीट किया है, वह सही है? खासकर जब सरकार की ओर से भारत में पाकिस्तान के कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया है.

उधर भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के नेशनल डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पाक पीएम इमरान खान को भेजा गया खत एक औपचारिक परंपरा के तहत भेजा गया पत्र है जिसपर उनके दस्तखत नहीं हैं. इस तरह का पत्र बीते 70 सालों से लगातार जाता रहा है. राजनयिक परम्परा के तहत इस तरह का पत्र उन सभी देशों को उनके नेशनल डे पर भेजा जाता है जिनके साथ भारत के रजनयिक सम्बन्ध हैं.

EPFO ने किया दावाः 17 महीने में 76.48 लाख नए लोगों को मिली नौकरी

मतगणना में VVPAT की कितनी पर्चियों का मिलान किया जाए, चुनाव आयोग जल्द तय करेगा

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों पर मोदी सरकार का शिकंजा, यासीन मलिक के JKLF पर बैन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस, NCP महाराष्ट्र के लिये सीटों के बंटवारे की घोषणा शनिवार को करेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
आयुष्मान भारत के अगले चरण की तैयारी! हेल्थ सर्विस के इस मोर्चे पर सरकार का फोकस
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget