एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन एक्ट लागू करने के लिए गृहमंत्रालय की अहम बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

सोमवार को लगातार 22वें दिन बाजार और स्कूल बंद रहे लेकिन शहर में निजी वाहनों की आवाजाही में सुधार हुआ है. घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रहेगी.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद उसे लागू करने को लेकर गृह मंत्रालय में आज एक अहम बैठक होनी है. यह बैठक गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में होगी जिसमें सरकार के कई मंत्रालयों के सचिव भी हिस्सा लेंगे. कैसे राज्य का पुनर्गठन किया जाए और संबंधित विभाग का कामकाज जम्मू कश्मीर और लेह में शुरू हो इस बात पर मंत्रालयों के बीच में चर्चा होगी. बैठकों का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और सरकार की यही कोशिश है कि राज्य के पुनर्गठन से जुड़े जितने भी मुद्दे हैं उन पर जल्द ही काम शुरू हो.

आज होने वाली बैठक के मुख्य बिंदुओं पर नजर डालें तो राज्य में चल रही विकास परियोजनाएं सीधे आम जनता तक पहुंचे इसपर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. इन योजनाओं में केन्द्र सरकार की 85 इंडिविजुअल डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम प्रमुख हैं. इसके साथ ही पुनर्गठन अध्यादेश लागू होने तक जम्मू कश्मीर में राज्यपाल के पांचों सलाहकार की भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाया जाएगा. पांचों सलाहकारों को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी. राज्यपाल के ये सलाहकार के विजय कुमार, केके शर्मा, के स्कंदन, खुर्शीद गनई और फारुख खान हैं.

इसके अलावा 5 अगस्त के बाद जम्मू कश्मीर के लिए बनाई गई केन्द्र सरकार की वित्तीय कमेटी किस तरीके से काम करेगी इस बात पर भी चर्चा होगी. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों आईएएस और आईपीएस समेत अब तक राज्य सेवा के अधिकारियों का किस तरह से समावेश किया जाए और नया कैडर किस तरह से बनाया जाए, इसे लेकर भी आज होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी.

जम्मू कश्मीर को लेकर सरकार का लक्ष्य है पुनर्गठन के लिए दी गई 31 अक्टूबर की डेडलाइन से पहले सारी बाधाओं को दूर किया जाए. बता दें कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्मदिन के मौके पर सरकार ने जम्मू कश्मीर राज्य के पुनर्गठन का फैसला किया है. वहीं दूसरी ओर कश्मीर घाटी में हालात सामान्य हैं. सोमवार को लगातार 22वें दिन बाजार और स्कूल बंद रहे लेकिन शहर में निजी वाहनों की आवाजाही में सुधार हुआ है. घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रहेगी. कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं लेकिन कारोबार का केंद्र मानेजाने वाले लाल चौक और प्रेस एन्क्लेव इलाके में यह सेवा अब भी बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget