एक्सप्लोरर

Manipur Road Accident: मणिपुर के नोनी में स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Manipur Road Accident:स्कुल बस बेकाबू होकर पलट गई. बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची. CM बिरेन सिंह ने मृत छात्रों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है.

Manipur Road Accident : मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल बस के पलट जाने से 7 छात्रों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुई. स्कूली के छात्र-छात्रा दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए थे. 

पुलिस ने बताया कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, उस बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह बस पलट गई. पुलिस को जैसे ही हादसे की सुचना मिली, फौरन मौके पर सहायता के इंतजाम में जुट गई. अधिकारियों ने बताया कि घायल छात्राओं को इलाज के लिए राजधानी इंफाल ले जाया जा रहा है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने टि्वटर पर दुर्घटनाग्रस्त बस का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. बचाव अभियान में समन्वय के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंचे. बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.’’ CM बिरेन सिंह ने मृत छात्रों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है.

असम के मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

सोमवार को, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आगामी वर्ष में दुर्घटनाओं को कम से कम 20% तक कम करने के लिए सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएं. उन्होंने सोमवार को सड़क सुरक्षा को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों और राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ओरुनोदोई की स्थिति का जायजा लिया. 

गुवाहाटी में, मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुलाकात की. सरमा ने घातक घटनाओं को कम करने के लिए सख्त सड़क सुरक्षा उपायों के महत्व पर जोर देते हुए डीसी और एसपी को सड़क सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने बाइक स्टंट, तेज रफ्तार और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण राज्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त बढ़ाने को कहा. 

ये भी पढ़े : Coronavirus in India: कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, अलर्ट पर रहें... मास्क जरूरी, रिव्यू मीटिंग के बाद बोले स्वास्थ्य मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget