एक्सप्लोरर

IMD Weather Update: अगले पांच दिनों में तर होने वाले हैं दिल्ली, यूपी और बिहार, IMD की चेतावनी- झमाझम बरसेंगे बादल

Monsoon Update: मानसून की बारिश के बाद कई राज्य पानी-पानी हो गए हैं. मौसम विभाग की अगर मानें तो अगले 5 दिनों में मूसलाधार बारिश होने वाली है.

Monsoon Update: मानसून इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में अपनी मेहरबानी दिखा रहा है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई इलाके पानी में डूब चुके हैं. अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार (08 जुलाई) को अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान के साथ-साथ देश के के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

इसके साथ ही आईएमडी ने केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई.

मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई को गोवा, मध्य महाराष्ट्र, 8 और 9 जुलाई को मराठवाड़ा, 8 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ, 9 जुलाई को गुजरात क्षेत्र, 9, 11 और 12 जुलाई को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 8, 9 और 12 जुलाई को तेलंगाना, 10 और 11 जुलाई को तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है.

कहां पर होगी बहुत ज्यादा बारिश

9, 11 और 12 जुलाई को कोंकण और गोवा के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में, 8 जुलाई को गुजरात क्षेत्र, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और आंतरिक कर्नाटक में, 9 और 12 जुलाई को तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. 8 जुलाई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और तटीय कर्नाटक में भी कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल क्षेत्रों में 8-12 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि झारखंड में 12 जुलाई को, ओडिशा में 8 जुलाई को और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8-11 जुलाई को ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है.

नॉर्थईस्ट के साथ-साथ बंगाल और बिहार में अत्यधिक बारिश की संभावना

8 और 12 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 10-12 जुलाई के दौरान बिहार में, 8-11 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 8 जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 10 और 11 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 9 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कब होगी मूसलाधार बारिश

12 जुलाई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि 11 और 12 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में, 9-12 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में, 9-12 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 8 और 9 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में और 8-10 जुलाई के दौरान विदर्भ में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है. 11 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 10 और 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 8 और 11 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 10 और 11 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: जिसका था बेसब्री से इंतजार, वो मानसून ले आया सैलाब, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार तक हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget