एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली-NCR और UP में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें मौसम का हाल

Imd Weather: 3 मई तक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की उम्मीद है. शिमला में भी आने वाले कुछ दिनों तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा.

Weather Forecast: मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है. हालांकि पिछले 1 हफ्ते से बारिश की वजह से मौसम शुष्क ही बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (1 मई) राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. 1 मई से लेकर 4 मई तक बारिश के चलते मौसम कई राज्यों में मौसम सुहावना बना रहेगा.

1 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का आसार है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ओला गिरने की संभावना है.

IMD के मुताबिक सोमवार को हरियाणा के गोहाना और यूपी के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, मेरठ, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

जयपुर और यूपी के क्या है हाल? 
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 मई तक तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज बारिश की उम्मीद है. इसके अलावा केरल में भी अगले 4 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के जयपुर भरतपुर,अजमेर, बीकानेर व जोधपुर के कुछ इलाको में बारिश के साथ (40-50 Kmph) हवाएं चलने का आसार है. वहीं जयपुर में कहीं-कहीं ओला गिरने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार है.

'ऑरेंज अलर्ट' किया है जारी 
शिमला में भी आने वाले कुछ दिनों तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग भोपाल केन्द्र के मुताबिक जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में आज बारिश की संभावना है. इसके ​अलावा विभाग ने कई इलाकों में बारिश के चलते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई है. 

यह भी पढ़ें.

Kapil Sibal Exclusive: एनकाउंटर और ED रेड के सवाल पर कपिल सिब्बल का जवाब- 'हर सरकार में गलत होता है' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget