एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली-NCR में पारा हाई! आज जा सकता है 40 पार, आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें उत्तर भारत के मौसम का अपडेट

IMD Weather Update: उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, जयपुर के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में तपने वाली गर्मी का एहसास होने लगा है. ऐसे में आज 17 अप्रैल को मौसम विभाग ने देश की राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में राज्य में लू चलने का अनुमान है. राजस्थान के भी कुछ इलाकों में आने वाले 3-4 दिन तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

मौसम विभाग से मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 अप्रैल को एक्टिव होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग, शेखावाटी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ ,अलवर, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड के भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
Weather Update: दिल्ली-NCR में पारा हाई! आज जा सकता है 40 पार, आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें उत्तर भारत के मौसम का अपडेट

तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 17-20 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भविष्यवाणी है. विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (20-30KMPH) तक आंधी और ओले गिरने की संभव है. तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस की "अचानक" गिरावट आ सकती है.

जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने अगले 24 घंटों के लिए चार जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. डीएमए के मुताबिक डोडा, किश्तवाड़, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना है. इस दौरान इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.

ऑरेंज अलर्ट किया है जारी 
मौसम विज्ञानियों ने उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में कहा गया है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी. हाल ही में उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र में में भारी बारिश हुई है. विभाग के अनुसार बिहार बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका है. 

कब की जाती है लू की घोषणा?
लू की स्थिति होने की घोषणा तब की जाती है, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है.

ये भी पढ़ें:

High Court Instruction: कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, ED-CBI के अधिकारियों पर नहीं होनी चाहिए कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget