एक्सप्लोरर

High Court Instruction: कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, ED-CBI के अधिकारियों पर नहीं होनी चाहिए कार्रवाई

कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस गंगोपाध्याय ने सख्ती के साथ कहा कि स्कूलों की गड़बडी की जांच कर रही ED-CBI के अधिकरियों पर कोई कर्रवाई नहीं होनी चाहिए

Calcutta High Court Instruction : कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं के मामले में अहम टिप्पणी की. हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच कर रहे ईडी और सीबीआई के अधिकारियों के खिलाफ उसकी अनुमति के बिना कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है.

मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी कुंतल घोष ने हाल में आरोप लगाया था कि जांचकर्ता उस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम लेने का दबाव बना रहे हैं. इसका परोक्ष उल्लेख तृणमूल कांग्रेस के नेता ने एक सार्वजनिक भाषण में किया था, जिसका हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है.

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने दिए निर्देश 

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय (Justice Abhijit Gangopadhyay) ने कहा कि घोष की ओर से निचली अदालत को भेजे गए पत्र उन्हें प्रभावित करने का आरोपी का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि घोष ने उक्त पत्र में लिखा है कि जांचकर्ता उस पर टीएमसी नेता का नाम लेने का दबाव बना रहें हैं. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास भट्टाचार्य ने अदालत से अपील की कि पत्र के फोरेंसिक जांच के आदेश दिए जाने चाहिए.

वकील सम्राट गोस्वामी और कुणाल घोष ने क्या कहा?

ईडी की ओर से पेश वकील सम्राट गोस्वामी ने कहा कि 21 जनवरी को गिरफ्तार किए गए घोष निचली अदालत के आदेश पर 14 दिन की हिरासत में हैं. बताते चलें कि ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद वह न्यायिक हिरासत में हैं. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने पत्र के संबंध में ईडी और सीबीआई को 20 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. शाम को संवाददाता सम्मेलन में टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका का एक वर्ग कानून के मुताबिक व्यवहार नहीं कर रहा है.

उन्होंने कहा कि “न्यायपालिका के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. एक पार्टी के तौर पर टीएमसी भी न्यायपालिका का काफी सम्मान करती है. लेकिन दुर्भाग्य से कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायपालिका का एक वर्ग कानून के अनुसार व्यवहार नहीं कर रहा है.

घोष के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी का गुस्सा स्वाभाविक है क्योंकि भेद खुल गया है. उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी के कई नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किया जा रहा है और जो भी टीएमसी के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता है, वह गलत हो जाता है चाहे वह राज्यपाल हों या न्यायपालिका. यह साबित करता है कि उनके मन में न्यायपालिका के लिए कोई सम्मान नहीं है.

ये भी पढ़े-Siddaramaiah interview : सिद्धारमैया ने लगाया गंभीर आरोप, बीजेपी आखिर क्यों नहीं जारी कर रही उम्मीदवारों की लिस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget