एक्सप्लोरर

Heat Stroke Forecast: देश के इस हिस्से में अभी से पहुंच गया 54 डिग्री पारा, हीट स्ट्रोक से जान जाने का भी खतरा

IMD Heat Stroke Forecast: केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार तिरुवनंतपुरम जिले और अलप्पुझा, कोट्टायम और कन्नूर जिलों के कुछ क्षेत्रों में 54 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया.

IMD Weather Forecast: सर्दियों का मौसम अभी खत्म ही हुआ है, लेकिन फिर भी लोगों को जून वाली चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. देश के कई राज्यों में गर्मी अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ रही है. जिसके कारण लोगों का घर से निकलना भी काफी मुश्किल हो गया हे. केरल में भी भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Kerala State Disaster Management Authority) की गुरुवार (9 मार्च) को तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुछ जगहों में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ऐसे में यह आने वाले दिनों में गंभीर बीमारियां और हीट स्ट्रोक की संभावना पैदा कर सकता है. 

KSDMA की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले के दक्षिणी सिरे, कोट्टायम,अलप्पुझा,और कन्नूर जिलों के कुछ क्षेत्रों में 54 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर के क्षेत्रों में भी गुरुवार (9 मार्च) को 45-54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार इन जगहों पर हीट स्ट्रोक होने की संभावना हो सकती है जिसके कारण जान भी जा सकती है. साथ ही इडुक्की और वायनाड के पहाड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में ही 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.  

बाहर जाते समय बरतें सावधानी
पलक्कड़ में इस साल गर्मियों के प्रकोप थोड़ा कम है, यहां तापमान 30-40 डिग्री सेल्सियस तक है. इसके साथ ही अधिकांश इडुक्की जिला भी इसी श्रेणी में है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग तिरुवनंतपुरम ने इस रिपोर्ट पर कोई भी रिएक्शन करने से मना कर दिया है. इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे बाहर जाते समय सावधानी बरतें. साथ ही तेज गर्मी से खुद को बचाने के लिए अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें. 

ये भी पढ़ें: North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर अमेरिका को ललकारा, यूएस-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से पहले दागी मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget