एक्सप्लोरर

'हमने कई शव देखे, 40-45 KM चलना पड़ा पैदल', अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध प्रवासी भारतीयों ने बताया कैसे पहुंचे थे US

USA News: अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 अवैध प्रवासी भारत वापस भेज दिए हैं. ये लोग बहुत कठिनाइयों का सामना करते हुए अमेरिका में पहुंचे थे.

USA News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीय बुधवार (5 फरवरी) को स्वदेश लौट आए हैं. बुधवार को अमेरिकी मिलिट्री विमान यूएस सी17 पंजाब के अमृतसर में लैंड किया. विमान ने अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी से लैंड करने की परमिशन मांगी थी, जिसके बाद उन्हें लैंड करने की मंजूरी दी गई.

इसी बीच अमेरिका से वापस आए लोगों ने बताया कि उन्हें किस तरह से एजेंटों ने अमेरिका भेजा था. इसके अलावा उन्हें अमेरिका पहुंचने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. 

पंजाब के एक युवक ने बताई अपनी कहानी 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,  पंजाब के होशियारपुर जिले के ताहली गांव के रहने वाले हरविंदर सिंह ने अमेरिका के लिए वर्क वीजा के वादे के लिए एक एजेंट को 42 लाख रुपये दिए . हालांकि आखिरी समय में उन्हें बताया गया कि वीजा नहीं मिल पाया है और इसके बदले उन्हें कई उड़ानों से भेजा गया है. 

ब्राजील में पहाड़ों पर चढ़ाई करने के बाद हरविंदर सिंह और अन्य प्रवासियों को एक छोटी नाव पर बिठाकर समुद्र के पार मैक्सिको सीमा तक चार घंटे की यात्रा के लिए रवाना किया गया. यात्रा के दौरान नाव पलट गई थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति पनामा के जंगल में मर गया. अपनी पूरी मुसीबत के दौरान वो चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों पर जीवित रहे.

'पेरू से नहीं मिली फ्लाइट'

हरविंदर सिंह ने बताया, "ब्राजील में मुझे बताया गया कि मुझे पेरू से एक फ्लाइट में बिठाया जाएगा, लेकिन ऐसी कोई फ्लाइट नहीं थी. फिर टैक्सियों ने हमें कोलंबिया और फिर पनामा की शुरुआत तक पहुंचाया. वहां से मुझे बताया गया कि एक जहाज हमें ले जाएगा, लेकिन वहां भी कोई जहाज नहीं था. यहीं से हमारा डंकी रूट शुरू हुआ था, जो दो दिनों तक चला."

'हमें कई शव देखें'

दारापुर गांव के सुखपाल सिंह को अमेरिका पहुंचने के प्रयास के दौरान कष्टदायक अनुभव का सामना करना पड़ा, उन्हें समुद्री मार्ग से 15 घंटे की यात्रा करनी पड़ी तथा खतरनाक पहाड़ियों से होकर 40-45 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा. उन्होंने कहा, "जो लोग घायल हुए थे, वे पीछे रह गए. हमने कई शव देखे."  

उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने से ठीक पहले मैक्सिको में पकड़े गए. उन्होंने कहा, "हमें 14 दिनों तक एक अंधेरे सेल में बंद रखा गया, कभी दिन का उजाला नहीं देखा. ऐसे कई और पंजाबी, परिवार और बच्चे हैं जो ऐसी ही परिस्थितियों में हैं." उन्होंने दूसरों को विदेश में अवैध रास्ते न अपनाने की सलाह दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget