एक्सप्लोरर

Illegal Kidney Transplant: पैसों के लालच में लाते थे, फिर किडनी निकालकर बेंच देते, हैरान कर रहा मामला

Kidney Racket: रंगा रेड्डी जिले के सरूरनगर स्थित अलकनंदा अस्पताल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. बता दें कि बिना सरकारी अनुमति के यहां किडनी ट्रांसप्लांट की जा रही थी.

Hyderabad Kidney Scam: रंगा रेड्डी जिला के सरूरनगर में स्थित अलकनंदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बिना सरकारी अनुमति के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट सामने आया है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इस अवैध धंधे की जानकारी मिली थी. जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि हॉस्पिटल केवल सामान्य मेडिकल सेवाओं के लिए अधिकृत था, जबकि यहां किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी भी की जा रही थी.

जांच में ये भी सामने आया कि अन्य राज्यों से लोगों को पैसों का लालच देकर हैदराबाद लाया जाता था. फिर बाहरी राज्यों के डॉक्टरों की मिलीभगत से उनकी किडनी निकालकर उन्हें 50 लाख रुपये तक में बेच दिया जाता था. इस अवैध कारोबार का नेटवर्क काफी बड़े पैमाने पर फैल चुका था.

पुलिस ने किया हॉस्पिटल को सील 

पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत एक हॉस्पिटल में छापा मारा और तमिलनाडु की दो महिलाओं की किडनी को कर्नाटक के दो मरीजों में अवैध रूप से ट्रांसप्लांट करने के सबूत जुटाए हैं. जांच में पता चला कि ये एक संगठित किडनी रैकेट था जिसमें अस्पताल के प्रबंध निदेशक सुमंत चारी और बाकी स्टाफ सदस्य शामिल थे. पुलिस ने अस्पताल के अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है और हॉस्पिटल को सील कर दिया है. इस मामले में किडनी तस्करी के गंभीर आरोप हैं और अब जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े आदेश

घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने अवैध किडनी रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. यह घटना देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधियों और किडनी तस्करी की गंभीरता को उजागर करती है. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री के आदेश से ये उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह के रैकेट्स पर काबू पाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: IITian Someshwar Puri Baba: 'संन्यास भी एक तरह का एडवेंचर', अब ये क्या कर रहे IITian बाबा, क्यों 55 साल में छोड़ी बैंक की नौकरी

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget