एक्सप्लोरर

अब और घुसपैठियों को जगह दी गई तो देश में 10 कश्मीर तैयार हो जाएंगे: रामदेव

पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने कहा कि तीन से चार करोड़ लोग भारत में अवैध तरीके से रहते हैं. इसमें रोहिंग्या ऊपर से और आ गये, जिनको गलत तरीके से ट्रेनिंग दी गई है, वो यहां पर बस गये तो यहां 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे.

नई दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव ने असम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर कहा है कि अब और घुसपैठिये को भारत में जगह दी गई तो देश में 10 और कश्मीर तैयार हो जाएगा. उन्होंने भारत में रह रहे रोहिंग्या पर शक जताते हुए कहा कि उन्हें गलत ट्रेनिंग दी गई है.

पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने कहा, ''तीन से चार करोड़ लोग भारत में अवैध तरीके से रहते हैं. इसमें रोहिंग्या उपर से और आ गये, जिनको गलत तरीके से ट्रेनिंग दी गई है, वो यहां पर बस गये तो यहां 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे.''

आपको बता दें कि म्यांमार के रखाइन इलाके में सरकार और उग्रवादी के बीच झड़प के बाद करीब 9 लाख रोहिंग्या मुस्लिम ने पलायन किया है. बांग्लादेश ने इन्हें शरण दी है. भारत में पहले से करीब 40,000 रोहिंग्या हैं.

जिन्हें भारत सरकार वापस भेजने के लिए प्रयासरत है. कई संगठन वापस भेजे जाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वहीं सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि ये भारत के लिए खतरा हो सकते हैं.

वहीं असम एनआरसी ड्राफ्ट में 40 लाख लोगों का नाम नहीं है. सरकार ने कहा है कि इन्हें नागरिकता साबित करने के लिए मौका दिया जाएगा. वहीं विपक्षी दलों का दावा है कि खास समुदाय को निशाना बनाकर सरकार ने ड्राफ्ट तैयार किया है. बीजेपी ने पिछले दिनों दावा किया था कि नागरिकता साबित करने के लिए मौके दिये जाएंगे लेकिन घुसपैठिए को नागरिकता नहीं दी जा सकती है. असम एनआरसी ड्राफ्ट का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुखर रूप से विरोध किया है.

पीएम मोदी का IIT बॉम्बे को 1000 करोड़ की आर्थिक सहायता का एलान, छात्रों को बताया ‘हीरा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget