एक्सप्लोरर

Airport Crowd: किसी ने मोहन बगान तो किसी ने सैन फ्रांसिस्को से की तुलना, Delhi Airport पर भीड़ देख सोशल मीडिया पर आए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

Delhi Airport Crowd: दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ और लाइनों में लंबे टाइम तक वेटिंग की शिकायत पर अब तरह तरह के मीम्स बनने लगे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Delhi Airport Crowd: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ के कारण मंगलवार (13 दिसंबर) को यात्रियों को सलाह दी गई कि वे होम डिपार्चर से कम से कम 3.5 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें और स्मूद सिक्योरिटी चेक के लिए 7 किलो वजन तक का ही सामान ले जाएं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गेट संख्या भी बढ़ा दी, इसके बावजूद भीड़ में कमी नही आ रही है.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ है और चेक-इन और बोर्डिंग का टाइम नॉर्मल से ज्यादा लंबा होने की उम्मीद है. इससे यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे, टर्मिनल 3 पर प्रवेश के लिए गेट नंबर 5 और 6 का उपयोग करने की भी सलाह दी.

भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर मीम

दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ और लाइनों में लंबे टाइम तक वेटिंग की शिकायत पर अब तरह तरह के मीम्स बनने लगे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हैं. कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर चेक-इन करने में काफी देरी का सामना करना पड़ा. शिकायतों के बाद, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कल (12 दिसंबर) एयरपोर्ट का दौरा भी किया था.

हालांकि, यह सोशल मीडिया पर मीम प्रेमियों के लिए मुद्दा बन गया, जिसमें कई लोग अपने पिछले अनुभव बता रहे थे. एक यूजर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कतारों की तुलना सत्तर के दशक में राशन की दुकानों या ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान मैच के लिए टिकट काउंटरों के बाहर लगने वाली भीड़ से कर डाली. उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में ईस्ट बंगाल बनाम मोहन बागान के बीच टक्कर ऐसी ही भीड़ खींचती थी. 

सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट को बेहतर बताया

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को लेकर कई दिनों से लोग सोशल मीडिया पर काफी कुछ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल -3 (टी3), दिल्ली से दृश्य उत्साहजनक नहीं हैं, क्योंकि सुरक्षा जांच और सामान की जांच जारी है.

एक और ने तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के भीड़ की तुलना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से करते हुए लिखा कि सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट अमेरिका का सबसे बिजी एयरपोर्ट है, लेकिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहुत शांत है. 

ये भी पढ़ें: तवांग में हिंसक झड़प पर आया 'चालबाज' चीन का पहला बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा
कहां हैं अभिजीत दीपके? घर क्यों नहीं लौटे, किसने मांगी सुरक्षा
'फोन मत करो...', घर वालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', पिता से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके?
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Embed widget