एक्सप्लोरर

'अगर कभी युद्ध लड़ने की जरूरत पड़ी तो...', NCC कैंप में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार में देश के चौतरफा विकास का दावा किया. उन्होंने युवाओं से 'इस्तेमाल करो और फेंको' की सोच से बाहर निकलने की अपील की.

Rajnath Singh In NCC Camp: गणतंत्र दिवस से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (21 जनवरी) को दिल्ली कैंट इलाके में एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया. रक्षा मंत्री ने इस दौरान बहादुर एनसीसी कैडेट्स को रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए. एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, "अगर कभी युद्ध लड़ने की जरूरत पड़ी, तो पूरा देश हमारे सशस्त्र बलों के पीछे होगा."

राजनाथ सिंह ने कहा, "तेजी से बदल रहे वैश्विक सुरक्षा स्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार देश को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है." इस दौरान रक्षामंत्री ने टीमवर्क पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने देश के पुख्ता सुरक्षा ढांचे को टीमवर्क के सर्वश्रेष्ठ उदाहरणों में से एक बताया. 

'टीम वर्क से कई युद्ध जीते'

राजनाथ सिंह ने कहा, "यह टीम वर्क का नतीजा है कि भारत ने अतीत में अपने दुश्मनों को हराया है और कई युद्ध जीते हैं." उन्होंने कहा, "जहां सशस्त्र बल सभी प्रकार के खतरों से देश की रक्षा कर रहे हैं, वहीं वैज्ञानिक, इंजीनियर, सिविल अधिकारी और अन्य उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं." रक्षा मंत्री ने कहा, "अगर कभी युद्ध लड़ने की जरूरत पड़ी तो पूरा देश हमारे सशस्त्र बलों के पीछे होगा. यह टीम वर्क का नतीजा है कि भारत ने अतीत में अपने दुश्मनों को हराया है और कई युद्ध जीते हैं."

युवाओं से राजनाथ की अपील

राजनाथ सिंह ने युवाओं से 'इस्तेमाल करो और फेंको' की सोच से बाहर निकलने की अपील की. उन्होंने कहा, "प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाज और पर्यावरण को इस प्रथा के कारण सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है." रक्षामंत्री ने बदलते समय के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत पर भी जोर दिया. राजनाथ सिंह ने कहा, "तेजी से बदल रहे वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए देश को तैयार करने के लिए सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है."

चरित्र निर्माण करने की सलाह

उन्होंने कहा, "जहां समय के साथ बदलाव जरूरी है, वहीं देश के गौरवशाली अतीत से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है. उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपराओं में निहित एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करना है." रक्षामंत्री ने इस दौरान एनसीसी कैडेट्स से अपील की कि वे ज्ञान प्राप्त करने और धन कमाने पर जितना ध्यान दें, उतना ही चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दें. उन्होंने विश्वास जताया कि कैडेट अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और मूल्यों के साथ सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे.

ये भी पढ़ें-चिराग-कुशवाहा का साथ… बिहार में फिर से 2014 के रास्ते पर बीजेपी; रणनीति जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget