एक्सप्लोरर

Ideas of India Summit 2023: ‘कोई एबनॉर्मल ही होगा जिसे....’, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जावेद अख्तर की बेबाक टिप्पणी

Ideas Of India 2.0: देश में राष्ट्रवाद का मुद्दा काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. एबीपी नेटवर्क के कार्यक्रम आडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023 में जावेद अख्तर ने इस पर अपनी बेबाक राय रखी है.

Ideas Of India 2023: एबीपी नेटवर्क का प्रोग्राम आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023 मुंबई में हो रहा है. इस कार्यक्रम में दुनिया की तमाम हस्तियां हिस्सा ले रही हैं. इसी क्रम में फिल्मी दुनिया के जाने माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी बात रखी. जावेद अख्तर से सवाल भी जाने माने लेखक चेतन भगत ने पूछे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बात की.

उन्होंने कहा, “नेशनलिज्म जो है वो नेचुरल है. जिस शहर में पैदा हुए, जिस स्कूल में पढ़ाई की, जिस यूनिवर्सिटी में सीखा उससे मुझे प्यार है. कोई एबनॉर्मल ही होगा जो उस मुल्क में पैदा हुआ, उसे उस मुल्क से प्यार नहीं. ये कैसे हो सकता है? जिसमें नहीं है उस पर तो साइको एनालिसिस होनी चाहिए.” उन्होंने साफ कहा कि जो इंसान जिस देश में पैदा हुआ वो उस देश से प्यार करेगा ही. ये नेचुरल है और अगर नहीं है तो गड़बड़ है.

जावेद अख्तर ने उदाहरण भी दिया

उन्होंने उदाहरण देकर चेतन भगत के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “जब भी किसी देश में ओलंपिक गेम्स या कोई दूसरे गेम होते हैं. उसमें कई देशों की टीमें शामिल होती हैं. उन सभी देशों का राष्ट्रगान भी होता है और जब वो नेशनल एंथम बजता है तो हर देश के खिलाड़ी के चेहरे पर एक ही भाव होता है. फिर चाहे वो किसी देश का हो या फिर किसी भाषा में वो राष्ट्रीय गान हो रहा हो. मैं जब इन लोगों को देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि बच्चे को अपनी मां से मोहब्बत करते देखा है.”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि जब आपके देश का नेशनल एंथम बजे और आपके जिस्म से लेकर रूह तक में खलबली न मच जाए. अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो फिर कहता हूं कि कुछ गड़बड़ है.

हिंदू राष्ट्र पर जावेद

तो वहीं, हिंदू राष्ट्र पर जावेद अख्तर ने कहा, “आप हिंदू राष्ट्र नहीं बना सकते. वो नहीं बना सके, दुनिया नहीं बना सकी तो आप क्या बना लेंगे?” यहां उन्होंने पाकिस्तान का भी उदाहरण दिया. मुस्लिम राष्ट्र के नाम पर बंटवारा हुआ और वो आज कहां खड़ा है. उन्होंने कहा, “धर्म के आधार पर राष्ट्र बनाना क्या होता है मैं नहीं जानता. मैं नहीं जानता कि हिंदू राष्ट्र क्या होता है. जिन्होंने धर्म के आधार पर राष्ट्र बनाया उन्हें देख लीजिए.”

ये भी पढ़ें: Ideas of India Summit 2023: जावेद अख्तर ने कहा, 'मानव इतिहास की सबसे बड़ी गलती थी पाकिस्तान का बनना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget