एक्सप्लोरर

आईसीएमआर ने प्राइवेट लैब्स से की अपील- मुफ्त में करें कोरोना वायरस की जांच

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अगले हफ्ते से 49 सरकारी लैब और तैयार हो जायेंगी. डॉक्टर भार्गव के मुताबिक आईसीएमआर जल्द ही दो ऐसी बड़ी मशीनें लेने जा रही हैं, जहां एक दिन में 1400 सैंपल टेस्ट किए जा सकते हैं.

नई दिल्ली: आईसीएमआर ने देश की प्राईवेट लैब्स से अपील की है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वे फ्री में सैंपल टेस्ट करें. कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने राजधानी दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कई प्राईवेट लैब ने उनसे संपर्क किया है कि वे मुफ्त में कोरोना वायरस के सैंपल्स की जांच करना चाहती हैं. इसलिए उन्होनें देश की सभी बड़ी निजी प्रयोगशालाओं से आहवान किया कि वे भी इस महामारी के समय में मुफ्त सैंपलिंग करें.

डॉक्टर भार्गव के मुताबिक, अभी देश में 72 ऐसी सरकारी लैब हैं, जहां पर कोरोना वायरस की जांच की जा सकती हैं. इन लैब्स के द्वारा किए गए टेस्ट पूरी तरह से मान्य हैं. हालांकि, उन्होनें कहा कि क्वालिटी कंट्रोल के लिए ही इन लैब्स से टेस्ट हुए नमूनों को एनआईवी यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी भेजा जाता है.

आईसीएमआर के डीजी के मुताबिक, अगले हफ्ते से 49 सरकारी लैब्स और देश में तैयार कर ली जाएगी. ये लैब रक्षा संस्थान डीआरडीओ, सीआईएसआर, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटैक्नोलोजी और गर्वमेंट मेडिकल कॉलेजों से जुड़ी हैं.

डॉक्टर भार्गव के मुताबिक, इसके अलावा आईसीएमआर जल्द ही दो ऐसी बड़ी मशीनें लेने जा रही हैं, जहां एक दिन में 1400 सैंपल टेस्ट किए जा सकते हैं. अभी इस तरह की देश में दो मशीनें हैं. उन्होनें बताया कि जापान जैसे देशों में भी अभी तक इस तरह की दो मशीनें हैं. आपको बता दें कि आईसीएमआर देश में जैव-चिकित्सा के अनुसंधान और समन्वय के लिए एक अग्रणी संस्थान है जिसका मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है.

आईसीएमआर के मुताबिक, अभी हमारे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दूसरे स्तर पर हैं इसलिए अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन यानि बड़े स्तर पर नहीं फैला है. लेकिन उन्होनें कहा कि आने वाले समय के लिए सतर्क रहने की जरूरत है. इसके लिए देश की सीमाओं को दूसरे देशों के लिए पूरी तरह बंद करना होगा.

आपको बता दें कि आईसीएमआर ने कोरोना वायरस टेस्ट के नियम भी अब बदल दिए हैं. अब उन सभी लोगों को जिन्होनें विदेश की यात्रा कि है या फिर सीधे किसी मरीज के संपर्क में आए हैं उनका सीधे टेस्ट करने की जरूरत नहीं है. उन्हें पहले 14 दिन के कोरांटीन (क्वारेंटाइन) किया जाएगा. अगर उन्हें कोरोना वायरस से जुड़े कोई लक्षण दिखाई पड़ते हैं तभी उनका टेस्ट किया जाएगा.

इसके अलावा जो हेल्थ-वर्कर्स यानी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ जो उन मरीजों का उपचार या देखभाल कर रहें हैं जो सांस से जुड़ी किसी भंयकर बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें भी टेस्ट से गुजरना होगा. अगर उन्हें भी सांस से जुड़ी कोई परेशानी होती है.

आईसीएमआर से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि अभी भारत डब्लूएचओ के साथ ऐसी किसी रिसर्च में नहीं जुड़ा है जिसमें कोरोना वायरस से जुड़ी दवाओं पर काम चल रहा हो, क्योंकि अभी भारत में कोरोना वायरस किसी भी तरह से महामारी के स्तर पर नहीं पहुंचा है.

ये भी पढ़ें:

लोकसभा ने वायुयान संशोधन विधेयक 2020 को दी मंजूरी, नियमों के उल्लंघन पर 1 करोड़ रु. तक जुर्माने का है प्रावधान

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget