एक्सप्लोरर

MCD का दिल्ली सरकार पर आरोपः 984 मौत का सरकारी आंकड़ा गलत-दिल्ली में कुल 2098 मौत हुईं

दिल्ली के तीनों नगर निगमों का आरोप है कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा गलत बता रही है. अब तक दिल्ली में 2098 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हो चुकी है.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना वायरस से कितनी मौत हुई हैं इस पर एमसीडी और दिल्ली सरकार आमने-सामने आ गए हैं. दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के दिए गए मौत के आंकड़ों में काफी अंतर है. दिल्ली सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां 984 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है लेकिन दिल्ली नगर निगम के मुताबिक यहां कुल 2098 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो चुकी है. इस तरह देखा जाए तो दोनों के आंकड़ों में दोगुने से भी ज्यादा का अंतर है.

उत्तरी नगर निगम स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार को अगर जवाब चाहिए होगा तो एमसीडी सारे आंकड़े देने के लिए तैयार है. दक्षिणी दिल्ली में 1080 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है और उत्तरी दिल्ली में 976 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. पूर्वी दिल्ली में 42 लोगों की मौत कोविड-19 के संक्रमण से हुई है.

उन्होंने बताया कि जहां पर शवों का अंतिम संस्कार होता है या उन्हें दफनाया जाता है वहां अस्पतालों की तरफ से बताया जाता है कि कितने लोगों की मौत कोरोना वायरस की बीमारी से हुई है. वहां बाकायदा शवों के साथ पर्ची लगी हुई आती है और इससे साफ पता लग जाता है कि किनकी मृत्यु किस कारण से हुई है. उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार ने सहयोग नहीं किया है और इसी वजह से मौत के आधिकारिक आंकड़ों में अंतर देखा जा रहा है.

हालांकि जयप्रकाश ने ये भी कहा कि उनके पास सारे आंकड़े हैं और तीनों नगर निगम के पास मौत के अलग-अलग आंकड़े हैं. इनमें किसी तरह की कोई गलती होने की गुंजाइश नहीं है क्योंकि मौत के आंकड़ों को ना तो कम किया जा सकता है और न बढ़ाया जा सकता है. हालांकि दिल्ली सरकार किस तरह इतनी कम मौत बता रही है ये सवाल बड़ा है.

बता दें कि दिल्ली सरकार के ऊपर पहले भी आधिकारिक आंकड़ों को सही तरीके से न बताने के आरोप लगते रहे हैं. पहले भी ये कहा जा रहा था कि दिल्ली में जितनी मौत कोरोना वायरस से हुई हैं उससे कहीं कम संख्या बताई जा रही है.

ये भी पढें

PM मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कोविड-19 संकट को अवसर में बदलने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget