एक्सप्लोरर

भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने जाएंगे पीएम मोदी, राज्यों के सीएम भी होंगे साथ, जानें पूरा शेड्यूल

Cricket World Cup Final: गुजरात के अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना है. पीएम मोदी भी फाइनल देखने पहुंच रहे हैं.

PM Modi Gujarat Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में मौजूद रहने वाले हैं. पीएम मोदी रविवार शाम  अहमदाबाद पहुंचेंगे. वह अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल का लुत्फ उठाएंगे. इस दौरान दो से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं. पीएम मोदी के रविवार को होने वाले गुजरात दौरे का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. 

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में मौजूद 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम' में खेला होगा. 1.3 लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाला ये स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक है. पीएम मोदी के अलावा बीसीसीआई के कई प्रमुख अधिकारी और अब तक वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान भी स्टेडियम में मौजूद रहने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम की फॉर्म को देखते हुए उसे वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

कैसा रहने वाला है पीएम मोदी का शेड्यूल?

पीएम मोदी रविवार शाम 4.30 से 5 बजे के करीब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री को इससे पहले राजस्थान के तारानगर और झुंझुनूं में सभा को संबोधित करेंगे. राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह राजस्थान में पहले सभा करेंगे और फिर गुजरात के लिए रवाना होंगे. वह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम के वक्त पहुंचेंगे और फिर सीधे राजभवन का रुख करेंगे. यहां उनके स्वागत के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रह सकते हैं. 

वहीं, राजभवन पहुंचने के बाद वह सुविधानुसार शाम 5 बजे के बाद किसी भी समय वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम' पहुंचेंगे. असम और मेघालय समेत राज्यों के दो से तीन मुख्यमंत्री भी वर्ल्ड कप फाइनल में शामिल होंगे. फाइनल मुकाबले के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे, जहां वह डिनर कर रातभर रुकेंगे. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए गुजरात से राजस्थान जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: सज गया है मैदान, जल्द शुरू होगा घमासान, पढ़ें भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच का लेटेस्ट अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget