एक्सप्लोरर

DD Logo Controversy: 'डीडी का हो रहा भगवाकरण', ममता के आरोपों पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा- आपका भगवा प्यार जगजाहिर

DD News Logo News: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह चुनाव के बीच बदले गए डीडी के लोगो को लेकर एक्शन ले. उन्होंने कहा है कि डीडी न्यूज का लोगो फिर से नीला करना चाहिए.

DD News Logo: डीडी न्यूज के लोगो के रंग में हुए बदलाव को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी ने रंग में हुए बदलाव को भगवाकरण बता दिया है. वहीं, इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है. एक सोशल मीडिया पोस्ट जरिए अनुराग ठाकुर ने ममता पर उनके 'भगवा' प्रेम को लेकर ताना मारा. उन्होंने व्यंग्य करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'दीदी, भारत माता की जय.'

दरअसल, ममता बनर्जी ने डीडी न्यूज के लोगो में हुए बदलाव को अनैतिक और अवैध बताया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा, "जब पूरे देश में चुनाव हो रहे हैं तो अचानक से दूरदर्शन के लोगो के रंग बदलने और उसके भगवाकरण से मैं हैरान हूं. यह पूरी तरह से अनैतिक और अवैध है. ये नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर के बीजेपी समर्थक पूर्वाग्रह को साफ तौर पर दिखाता है." 

चुनाव आयोग से ममता ने कहा- ये आचार संहिता का उल्लंघन

टीएमसी चीफ ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी दखल देने की गुजारिश की. पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने कहा, "जब लोग चुनावी मोड में हैं तो ऐसे समय में चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता के इस भद्दे, भगवा समर्थक उल्लंघन की इजाजत कैसे दे सकता है? चुनाव आयोग को इसे तुरंत रोकना चाहिए और दूरदर्शन के लोगो के पुराने नीले रंग को लाना चाहिए."

आपका भगवे के प्रति प्यार जगजाहिर: अनुराग ठाकुर

वहीं, अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री के पोस्ट पर तंज कसते हुए रिप्लाई दिया. उन्होंने लिखा, "इसमें हैरानी वाली बिल्कुल भी नहीं है. आपका भगवे के प्रति प्यार जगजाहिर है. दीदी, भारत माता की जय."

क्यों बदला गया दूरदर्शन का लोगो?

दरअसल, डीडी न्यूज का नया लोगो विवाद की वजह बन गया है. जैसे ही नए लोगो को सार्वजनिक किया गया, वैसे ही इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई. डीडी न्यूज का पिछला लोगो गहरे लाल रंग में था और नया लोगो नारंगी रंग में है. लोगों में बदलाव की वजह से विपक्ष लगातार इसकी आलोचना कर रहा है. उसका कहना है कि दूरदर्शन का भगवाकरण किया जा रहा है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर ने लोगो में बदलाव का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि लाल और नारंगी में रंग संयोजन ज्यादा होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर करता है. 

यह भी पढ़ें: DD News Logo: 'यह प्रचार भारती', डीडी न्यूज का लोगो केसरिया होने पर सियासी घमासान, विपक्ष ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget