एक्सप्लोरर

IANS-CVoter Survey: वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है बीजेपी? सर्वे में लोगों ने दिया जवाब - चौंकाने वाले नतीजे

IANS-CVoter National Mood Tracker: सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भगवा पार्टी वंशवाद की राजनीति में शामिल नहीं है और न ही इसे बढ़ावा नहीं देती है.

IANS-CVoter National Mood Tracker: स्वतंत्र भारत की राजनीति का राजनीतिक राजवंशों से गहरा नाता है. आज भी देश की सबसे पुरानी पार्टी पर नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी राज करती है. देश के अधिकतर क्षेत्रीय दलों पर राजनीतिक परिवारों का नियंत्रण है. देशभर में और कई पार्टियों में वंशवाद की राजनीति मौजूद है. प्रधानमंत्री मोदी वंशवाद की राजनीति के विरोधी रहे हैं. इसे लेकर वो लगातार विपक्षी दलों पर हमलावर रहते हैं. 

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को अपने भाषण में पीएम मोदी ने एक बार फिर वंशवाद की राजनीति पर हमला बोलते हुए इसे भ्रष्टाचार से जोड़ा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इस समय दो बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है. पहला- भ्रष्टाचार और दूसरा-परिवारवाद (भाई-भतीजावाद).

बीजेपी पर विपक्ष के आरोप
हालांकि, विपक्ष यह आरोप लगाता रहा है कि पीएम की वंशवाद की राजनीति की निंदा मात्र दिखावा है. वह अपनी ही पार्टी में कुछ राजनीतिक परिवारों के प्रभुत्व को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं. सीवोटर-इंडियाट्रैकर ने आईएएनएस के लिए एक राष्ट्रव्यापी सर्वे किया, जिसमें विपक्षी नेताओं के लगाए गए आरोपों के बारे में लोगों से पूछा गया कि क्या वास्तव में भाजपा वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है? इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय रही.

क्या रहे सर्वे के नतीजे
सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, जहां 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भगवा पार्टी वंशवाद की राजनीति में शामिल नहीं है और न ही इसे बढ़ावा नहीं देती है, वहीं 48 प्रतिशत लोगों ने जोर देकर कहा कि सत्तारूढ़ दल में भी कुछ हद तक वंशवाद है. सर्वे के दौरान, एनडीए के अधिकतर मतदाताओं और विपक्षी समर्थकों ने अपने राजनीतिक और वैचारिक झुकाव के अनुसार जवाब दिया.

एनडीए समर्थक 70 फीसदी उत्तर देने वालों ने भाजपा में वंशवाद की राजनीति नहीं होने का दावा किया, तो वहीं 63 फीसदी ने इस मुद्दे पर स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा के नेता भी वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा, सर्वे में अधिकतर अनुसूचित जाति (एससी) के 69 प्रतिशत और मुस्लिम के 63 प्रतिशत लोगों ने जोर देकर कहा कि भाजपा राजनीति में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देती है. वहीं ऊंची जाति के हिंदुओं में से 67 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भाजपा वंशवाद की राजनीति को खत्म करना चाहती है. 

ये भी पढ़ें - 

BJP Parliamentary Board: बीजेपी ने किया संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का एलान, गडकरी और शिवराज सिंह बाहर, जानें किसे मिला मौका

Freebies: मुफ्त बिजली-पानी और शिक्षा को क्या फ्रीबीज कहा जा सकता है? - CJI रमना ने किया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget