एक्सप्लोरर

जब मोदी डरते हैं तो व्यक्तिगत हमले करते हैं, मुझमें और उनमें यही अंतर है: राहुल गांधी

पीएम मोदी ने कर्नाटक में अपनी चुनाव रैलियों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला था. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ उन्हें मेरे बारे में जो बोलना है, बोलने दें, चाहे वह गलत हों या सही, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.’’

औराद/कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर व्यक्तिगत हमले करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा करना शोभा नहीं देता. कर्नाटक चुनाव से पहले उन्होंने यहां एक रैली में कहा कि पीएम मोदी उन मुद्दों को लेकर जवाब नहीं देते जिन्हें वे उठाते हैं. मसलन विवादित राफेल लड़ाकू विमान सौदे या भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का मुद्दा, इसकी बजाए वह उनपर व्यक्तिगत हमले करते हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ जब भी मोदी डरते हैं, मैं आपको उनकी प्रवृत्ति के बारे में बताता हूं, वह व्यक्ति पर व्यक्तिगत हमले करते हैं. वह व्यक्ति के बारे में बुरी बातें करेंगे. उनमें और मुझमें यही अंतर है.’’

वे भारत के प्रधानमंत्री हैं मैं उनपर व्यक्तिगत हमले नहीं करूंगा: राहुल गांधी

पीएम मोदी ने कर्नाटक में अपनी चुनाव रैलियों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला था. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ उन्हें मेरे बारे में जो बोलना है, बोलने दें, चाहे वह गलत हों या सही, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने 12 मई को होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार तेज करते हुए कहा, ‘‘ वह भारत के प्रधानमंत्री हैं और मैं उन पर व्यक्तिगत हमले नहीं करूंगा. मैं भारत में रहता हूं और वह भारत के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए मैं उन पर कभी भी व्यक्तिगत हमला नहीं करूंगा.’’

रेड्डी भाइयों को टिकट देने पर राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की आलोचना

राहुल गांधी ने बीजेपी की तरफ से चुनाव में विवादित खनन कारोबारी रेड्डी भाइयों को टिकट देने को लेकर भी पीएम मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह था. आप ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लेकर आए लेकिन इस बार आप और आगे चले गए. आपने गब्बर सिंह के पूरे गिरोह को उतार दिया.’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ गब्बर, सांभा, कालिया और वे सब...रेड्डी भाइयों का गिरोह जो जेल में था...आप उनको विधानसभा में जगह दिलाने में लगे हैं और आप देश से कहते हैं कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि मोदी जितना चाहे, उनकी आलोचना कर सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए.

कर्नाटक चुनाव का संबंध लोगों के भविष्य से, मुझसे या नरेंद्र मोदी से नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ क्या आप रेड्डी भाइयों को विधानसभा में जगह दिलाने की कोशिश नहीं कर रहे? हां या ना. नीरव मोदी 30,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया. आपने उस मोर्चे पर क्या किया? आपका मुंह क्यों बंद था?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राफेल (सौदे) में आपने एचएएल (सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) से अनुबंध छीन लिया. जिन विमानों की कीमत 700 करोड़ रुपये होती , आपने 1,500 करोड़ रुपये में खरीदे. आपने युवाओं से नौकरियां छीनीं और ऐसा कर अपने दोस्त को अनुबंध दे दिया. आप इसके बारे में भी बात नहीं करते.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव का नरेंद्र मोदी या उनसे लेना देना नहीं है बल्कि उसका संबंध राज्य के लोगों के भविष्य से है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget