एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee: 'उन्हें ये नाम बहुत पसंद... जितना गलत बोलेंगे, उतना इसके लिए प्यार साबित करेंगे', INDIA को लेकर पीएम मोदी के बयान पर ममता बनर्जी

Mamata Bnarejee News: ममता बनर्जी ने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद. मुझे लगता है कि उन्हें 'इंडिया' नाम पसंद है. आम लोगों की तरह उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया है.'

Mamata Banerjee Reaction PM Modi: विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (25 जुलाई) को कहा कि पीएम मोदी को इंडिया नाम पसंद है.  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी गठबंधन के बारे में जितनी गलत बातें करेगी, उतना ज्यादा नाम के लिए उनकी पसंद साबित होगी.

उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद. मुझे लगता है कि उन्हें 'इंडिया' नाम पसंद है. आम लोगों की तरह उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया है. उन्होंने यह इसलिए कहा, क्योंकि पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था और उन्हें जवाब देना था. जितना ज्यादा वह इस नाम के बारे में बुरा बोलेंगे, उतना ही अधिक वे इसके प्रति अपनी पसंद साबित करेंगे." राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही.

राज्यपाल से ममता ने की मुलाकात
बनर्जी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की. बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी. इस दौरान, उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वित्त विभाग से संबंधित दो विधेयक विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना है.

क्या बोले थे पीएम मोदी
25 जुलाई को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा था कि ईस्ट कंपनी और मुजाहिद्दीन दोनों में ही इंडिया है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन सबसे दिशाहीन गठबंधन है. उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता. 

अगले साल के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबले के मकसद से 26 विपक्षी दलों ने गठबंधन तैयार किया है. 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में गठबंधन के लिए INDIA नाम का ऐलान किया गया था. विपक्ष ने कहा कि INDIA का मतलब इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस है.

यह भी पढ़ें:
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश! यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों के लिए चेतावनी, जानें मौसम का नया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget