एक्सप्लोरर

तल्खी की खबरों के बीच बोले कुमारस्वामी, कांग्रेस के खिलाफ मैंने कभी कुछ नहीं कहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा, 'मैं अपने परिवार के कार्यक्रम में बोल रहा था. मैंने अपने परिवार के लोगों से अपना दर्द साझा किया.

नई दिल्ली: जेडीएस के एक कार्यक्रम में भावुक भाषण के बाद गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस से खिंचाव भरे रिश्ते की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने बेबसी के चलते आंसू नहीं बहाए थे. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ कुछ नहीं कहा है . कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम में भावुक होने में कुछ भी गलत नहीं है. यह उनके परिवारिक कार्यक्रम की तरह है. उन्होंने मीडिया पर मुद्दे को तूल देने का आरोप लगाया. जेडीएस नेता ने कहा कि अपने भाषण में उन्होंने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस या उसके नेता उनके लिए परेशानी खड़ा कर रहे हैं.

कांग्रेस नेताओं की नहीं की आलोचना - सीएम कुमारस्वामी

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं भावुक आदमी हूं लेकिन यह मेरी बेबसी नहीं है. क्या मैंने सरकार के कार्यक्रम में आंसू बहाए? मुख्यमंत्री के नाते मैं जोर-शोर से कार्यक्रमों को लागू करवाने के लिए काम कर रहा हूं.' उन्होंने कहा , 'मैं अपने परिवार के कार्यक्रम में बोल रहा था. मैंने अपने परिवार के लोगों से अपना दर्द साझा किया. मैंने कांग्रेस नेताओं की आलोचना नहीं की. भावुकता में स्वाभाविक रूप से आंसू आ जाते हैं. मुख्यमंत्री से ज्यादा मैं भावनाओं से भरा एक आम इंसान हूं.'

मैंने नहीं कहा कि कांग्रेस डाल रही है अड़चन -मुख्यमंत्री

गुरूवार की सुबह तक मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं. यहां वह विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और संसद सत्र के दौरान उठाए जाने वाले कावेरी नदी जैसे मुद्दे पर कर्नाटक के सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा , 'मैं ने उस दिन एक घंटे तक भाषण दिया . कभी भी मैंने नहीं कहा कि कांग्रेस अड़चन डाल रही है. मीडिया के दोस्तों से मैंने कहा कि कठिनाइयों के बावजूद मैंने कर्ज माफी पर मजबूत कदम उठाया और कार्यक्रमों को लागू किया लेकिन कहीं - कहीं मेरे अच्छे कामों के लिए मुझे सराहना नहीं मिली.'

उन्होंने कहा , 'इस बारे में बोलते हुए मैं भावुक हो गया क्योंकि मुझे लगता है लोगों को अब भी मुझमें विश्वास नहीं है (कि मैं नतीजे दे पाउंगा) और ना कि इस कारण से कि मैं किसी पार्टी द्वारा किसी समस्या का सामना नहीं कर सकता हूं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'द ताज स्टोरी' से 'एस्पिरेंट्स 3' तक 21 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही 21 नई फिल्में-सीरीज
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
Embed widget