एक्सप्लोरर

हैदराबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारा, बच्चों को मारा फिर खुद भी मौत के फंदे पर झूला

Hyderabad Crime: हैदराबाद में एक शख्स की क्रूरता सामने आई. पहले उसने अपनी पत्नी को मारा फिर दो बच्चों को मौत के घाट उतारा इसके बाद वो खुद फांसी के फंदे पर लटक गया और मौत को गले लगा लिया.

Hyderabad Family Killing: हैदराबाद (Hyderabad) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी (Wife) को मारा फिर अपने दो बच्चों (Children) को मारा उसके खुद फांसी लगाकर जान दे दी. इनके शवों को पुलिस (Hyderabad Police) ने इनके घर से बरामद किया है. मामला हैदराबाद के चंदानगर (Chandanagar) इलाके की पापीरेड्डी कॉलोनी का है.

घटना की जानकारी पड़ोसियों ने सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 को दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो अंदर का नजारा देख चौंक गई. वहां देखा कि नागराजू, उसकी पत्नी सुजाता, बच्चे सिदप्पा और रामयासरी के शव पड़े हुए हैं. पुलिस को शंका है कि ये घटना शुक्रवार के आसपास घटी होगी. नागराजू ने पहले टेलर वाली कैंची से हमला करके अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

पत्नी से आए दिन होता था झगड़ा

फिलहाल पुलिस इन चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चंदानगर पुलिस थाने में इस केस को दर्ज कर लिया गया है. नागराजू मूल रूप से संगारेड्डी जिले के जहीराबाद का रहना वाला था और पिछले कुछ सालों से हैदराबाद में रह रहा था. नागराजू एक कंपनी में सेल्ममैन का काम करता था. उसके परिवार वालों का कहना है कि वो अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता रहता था. उनको आशंका है कि शुक्रवार की रात को भी नागराजू का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ होगा और उसने गुस्से में पहले अपनी पत्नी और बच्चों का कत्ल किया फिर खुद आत्महत्या कर ली.

4 दिनों से बंद था घर, आ रही थी बदबू

पिछले 4 दिनों से घर बंद पड़ा हुआ था. इसके बाद पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तो वहां पहुंचे तो उन्हें बदबू आने लगी. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वो हर एंगल से जांच कर रहे हैं. इसके अलावा वो ये भी जानकारी जुटा रहे हैं कि कहीं नागराजू दिमागी रूप से बीमारी तो नहीं था या फिर उसे अपनी पत्नी के बारे में कोई संदेह तो नहीं था. पड़ोसियों का कहना है कि नागराजू की पत्नी सुजाता टेलर का काम करती थी और ब्याज पर पैसे भी देती थी. परिवार को आर्थिक रूप से तो कोई परेशानी नहीं थी लेकिन नागराजू अपनी पत्नी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करता था.

ये भी पढ़ें: Supaul News: धान के खेत में मिला आदमी का शव, सिर से धड़ था अलग, बच्चों ने देखा तो मचाया शोर

ये भी पढ़ें: Bhojpur News: पांचवी क्लास के छात्र का कई टुकड़ों में मिला शव, मामला बेहद पेचीदा, चार दिनों से था लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget