एक्सप्लोरर

Supaul News: धान के खेत में मिला आदमी का शव, सिर से धड़ था अलग, बच्चों ने देखा तो मचाया शोर

Bihar Crime News: करजाइन थाना इलाके के हरिराहा गांव की घटना है. रविवार देर रात से व्यक्ति लापता था. सोमवार की सुबह धान के खेत में उसका शव बरामद हुआ है.

सुपौल: जिले के करजाइन थाना इलाके के हरिराहा गांव से धान के खेत मे पड़ी एक सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. व्यक्ति रविवार की देर रात से ही लापता था. परिजन उसे ढूंढ रहे थे. सोमवार की सुबह बच्चों की नजर सिर कटी लाश पर पड़ी. अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी.

पत्नी को मछली बनाने का कहकर निकला घूमने

मृतक की पहचान करजाइन थाना इलाके के हरिराहा गांव वार्ड दो निवासी 40 वर्षीय श्याम सुंदर सादा के रूप में हुई है. करजाइन थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि श्याम सुंदर सादा गांव में ही मजदूरी करता था. गांव के आसपास इलाकों मे भजन मंडली में भगत गाने का भी काम किया करता था. श्यामसुंदर सादा रविवार की देर शाम गांव में नहर किनारे मछली मार कर वापस घर आया था. उसने अपनी पत्नी को कहा कि मछली बनाओ. मैं घूम कर आता हूं मगर देर रात तक लौटे नहीं. घर के लोग परेशान हो गए. परिजनों ने काफी खोजबीन की. ऐसे में परिजनों ने यह सोचा कि कहीं किसी काम से चले गए होंगे. सुबह हो सकता वो आ जाएंगे.

सिर कटी लाश देखकर मचा हड़कंप

उधर, गांव के बच्चों ने सुबह सोमवार को हरिराहा गांव के वार्ड छह में अवस्थित धान के खेत मे खून से लठपथ पड़ी सिर कटी शव को देखा. ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भीड़ एकत्रित हुई. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. इस मामले में करजाइन थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी. थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया में हत्या प्रतीत हो रहा. इस मामले में अनुसंधान के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar: दुरंतो एक्सप्रेस में बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूटपाट, अपराध को लेकर CM नीतीश पर हमलावर हुईं पुष्पम प्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget