एक्सप्लोरर

कालेश्वरम परियोजना: जस्टिस पीसी घोष आयोग की रिपोर्ट आई सामने, KCR को अनियमितताओं के लिए पाया जिम्मेदार

Telangana Kaleshwaram Project: जस्टिस पीसी घोष आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कालेश्वरम परियोजना, जिसे “तेलंगाना की जीवन रेखा” के रूप में शुरू किया गया था, जनता के धन की भारी बर्बादी बन गई.

तेलंगाना की महत्वाकांक्षी कालेश्वरम लिफ्ट इरिगेशन परियोजना को लेकर जस्टिस पीसी घोष आयोग की हालिया रिपोर्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. यह रिपोर्ट शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और जल संसाधन मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी को सौंपी गई. आयोग ने परियोजना के निर्माण में कई खामियों और अनियमितताओं को उजागर किया है, जिसे लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जस्टिस पीसी घोष आयोग ने मेडिगड्डा, अन्नाराम और सुंदिल्ला बैराजों के निर्माण में डिजाइन, गुणवत्ता और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की. आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कालेश्वरम परियोजना, जिसे “तेलंगाना की जीवन रेखा” के रूप में शुरू किया गया था, जनता के धन की भारी बर्बादी बन गई.

न्यायिक आयोग ने अनियमितताओं के लिए इन सभी पर लगाए आरोप

आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को तीन बैराजों की योजना, निर्माण, पूर्णता, संचालन और रखरखाव में अनियमितताओं और अवैधताओं के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया. इसके अलावा, केसीआर के भतीजे और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव, ईटाला राजेंद्र, पूर्व मुख्य सचिव एसके जोशी, स्मिता सभरवाल, पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ मुरलीधर, बी. हरी राम और अन्य इंजीनियरों को भी जिम्मेदार माना गया.

कांग्रेस ने बीआरएस पर 1 लाख करोड़ की अनियमितता का लगाया आरोप

आयोग ने परियोजना के निर्माण में बीआरएस सरकार की ओर से जल्दबाजी और तकनीकी खामियों को जिम्मेदार ठहराया. विशेष रूप से, मेडिगड्डा बैराज के पिलरों के ढहने की घटना ने परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठाए. कांग्रेस ने दावा किया कि बीआरएस सरकार ने परियोजना को एटीएम बनाकर 1 लाख करोड़ रुपये की कथित अनियमितताएं कीं.

केसीआर ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रभावित

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, “कालेश्वरम परियोजना में हुई अनियमितताओं को उजागर करना हमारा वादा था. जस्टिस घोष की रिपोर्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.” दूसरी ओर, बीआरएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार दिया. उन्होंने कहा, “कालेश्वरम परियोजना तेलंगाना के लिए गर्व का विषय है. यह किसानों के लिए जीवन रेखा है और इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.”

विधानसभा में प्रस्तुत की जाएगी आयोग की रिपोर्ट

आयोग ने पूर्व मंत्री हरीश राव और केसीआर से पूछताछ की, जिसमें परियोजना के निर्णयों और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए गए. हरीश राव ने दावा किया, “हमने परियोजना को पारदर्शी तरीके से लागू किया और यह किसानों के लिए वरदान साबित हुई है.” हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा में प्रस्तुत कर बीआरएस को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः सरकारी आईडी, चॉकलेट, बायोमेट्रिक डेटा... पहलगाम हमलावरों के पाकिस्तानी नागरिक होने के मिले सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking
हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
US-Venezuela Tensions: 'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, अभिभावक यहां देखें अपने बच्चे का नाम
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, अभिभावक यहां देखें अपने बच्चे का नाम
Jackfruit Benefits: प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस... जानें कटहल खाने के 5 फायदे, जो आपको चौंका देंगे
प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस... जानें कटहल खाने के 5 फायदे, जो आपको चौंका देंगे
Embed widget