एक्सप्लोरर

हैदराबाद एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जांच कमिटी की रिपोर्ट मिली, मामले का जल्द होगा निपटारा

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा है कि मामले की जांच के लिए गठित आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है. इसे देखने के बाद सुनवाई होगी. फिलहाल यह रिपोर्ट किसी भी याचिकाकर्ता को नहीं दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह 2019 के चर्चित हैदराबाद एनकाउंटर (Hyderabad Encounter) पर जल्द ही अंतिम सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा है कि मामले की जांच के लिए गठित आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है. इसे देखने के बाद सुनवाई होगी. फिलहाल यह रिपोर्ट किसी भी याचिकाकर्ता को नहीं दी जाएगी. कोर्ट ने यह भी कहा है कि मामले को लंबा नहीं खींचा जाएगा. बुधवार को यह मामला चीफ जस्टिस एन वी रमना (Chief Justice NV Ramana), जस्टिस ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच में लगा. सुनवाई शुरू होते ही कई वकीलों ने एक साथ अपनी बातें कहनी शुरू कर दी. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्होंने और उनके साथी जजों ने अभी तक रिपोर्ट को देखा नहीं है. इसे देखने के बाद आगे सुनवाई होगी. याचिकाकर्ता जी एस मणि ने रिपोर्ट उन्हें भी दिए जाने का अनुरोध किया. लेकिन कोर्ट ने इससे मना कर दिया. कुछ नए याचिकाकर्ताओं ने मामले में पक्ष बनाए जाने की दरख्वास्त की. कोर्ट ने इसे भी मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि कमिटी अपना काम पूरा कर चुकी है. उसे भी अब बंद किया जा रहा है.

कोर्ट ने बनाया था आयोग

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में तीन वकीलों ने याचिका दायर कर पूरे मामले को संदिग्ध बताया. उनका कहना था कि पुलिस ने जिस तरह से चारों लोगों को मार गिराया, वह सीधे-सीधे लोगों के दबाव का नतीजा नजर आता है. पूरी कार्यवाही पुलिस नियमावली के खिलाफ थी. इस तरह से न्यायिक प्रक्रिया की उपेक्षा कर पुलिस का खुद इंसाफ करना सही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को सुनते हुए अपनी तरफ से 3 सदस्यीय आयोग का गठन किया था. आयोग के अध्यक्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस वी एस सिरपुरकर को बनाया गया. मुंबई हाई कोर्ट की रिटायर्ड जज रेखा बलडोटा और पूर्व सीबीआई प्रमुख वी एस कार्तिकेयन भी सदस्य थे. कमिटी को कोर्ट ने कई बार समय विस्तार दिया. आखिरकार, 28 जनवरी को कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंप दी.

क्या थी घटना?

26 नवंबर, 2019 की रात हैदराबाद में अपनी ड्यूटी से लौट रही 27 साल की एक वेटनरी डॉक्टर (पशु चिकित्सक) को अगवा किया गया था. उसका बलात्कार करने के बाद हत्या की गई और शव को पेट्रोल से जला दिया गया था. हैदराबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया. 6 दिसंबर को तड़के करीब 3 बजे पुलिस की एक टीम चारों को उस जगह ले कर गई, जहां उन्होंने शव को जलाया था. पुलिस का मकसद वारदात के घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ कुछ सबूतों की बरामदगी था. लेकिन पुलिस के दावे के मुताबिक वहां आरोपी पुलिस पर हमला कर भागने लगे. इस वजह से उनका एनकाउंटर किया गया और चारों मारे गए.

ये भी पढ़ें:

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

UP Election 2022: यूपी चुनाव के बीच अखिलेश यादव से क्यों मिलने गए थे बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक? खुद किया खुलासा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget