पति ने न्यूजीलैंड से फोन पर दिया तीन तलाक

नैनीताल: उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली रेहाना तीन तलाक का शिकार हुई हैं और बीते 6 सालों से इंसाफ के लिए ठोकरें खा रही हैं. पेशे से प्रोफेसर रेहाना के पति मतलूब हुसैन ने उसे न्यूजीलैंड से ही फोन पर तीन तलाक दे दिया था. तलाक के बाद उसके सुसरालवालों ने उसपर तेजाब से जानलेवा हमला भी किया.
साल1999 में रेहाना की शादी पीलीभीत के रहने वाले मतलूब हुसैन से हुई थी. शादी के बाद दोनों अमेरिका चले गये और वहां शौहर की कुछ बातें रेहाना को पसंद नहीं आईं जिसका विरोध करने पर उसके पति मतलूब ने रेहाना के साथ मारपीट शुरू कर दी. 2011 में दोनों भारत वापस लौट आए लेकिन यहां भी दोनों के बीच हालात बेहतर होने के बजाय और खराब हो गये.
2011 में रेहाना के पति मतलूब नौकरी के बहाने से ये कहकर न्यूजीलैंड चले गये कि वो रेहाना को कुछ दिनों में बेटे के साथ वहां बुला लेंगे. लेकिन वहां जाकर उन्होंने रेहाना को नहीं बुलाया. पति के जाने के बाद रेहाना के सुसराल वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसने नैनीताल हाईकोर्ट का रुख किया.
कोर्ट से रेहाना को इंसाफ तो मिल गया लेकिन सुसराल वालों ने उसपर तेजाब से हमला कर दिया है. इस घटना में रेहान बुरी तरह घायल हो गई. इसी महीने की शुरुआत में रेहाना के प्रोफेसर पति ने न्यूजीलैंड से उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया
यूपी के पीलीभीत में सुसरालवालों के जुल्म का शिकार हुई रेहाना ने वहां से सांसद और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से भी इंसाफ की गुहार लगाई है.
Source: IOCL

























