एक्सप्लोरर

पुलिस स्टेशनों में है मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा, चीफ जस्टिस रमना ने कही ये बड़ी बात

भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में मानवाधिकारों का सबसे ज्यादा हनन पुलिस स्टेशनों में होता है.

भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने रविवार को एक कार्यक्रम में मानवाधिकारों के हनन पर सवाल उठाए. चीफ जस्टिस ने कहा भारत में मानवाधिकारों का सबसे अधिक हनन पुलिस स्टेशनों में होता है। हमारे देश में आरोपी के मानवाधिकोरों की सुरक्षा के लिए कानून उपलब्ध है, पर इसके बाद भी पुलिस हिरासत में आरोपियों के उत्पीड़न और मौत के मामले सामने आते रहते हैं. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसी व्यक्ति को तुरंत कानूनी मदद नहीं मिल पाती है.

भारतीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा विजन एंड मिशन स्टेमेंट और NALSA के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भाषण के दौरान चीफ जस्टिस ने कुछ सवाल भी उठाए.

अपने भाषण में उन्होंने मानवाधिकारों और गरिमा को पवित्र बताते हुए कहा कि भारत के पुलिस स्टेशन में मानवाधिकारों और शारीरिक अखंडता का सबसे बड़ा खतरा है. हिरासत में यातना देना जैसी समस्या हमारे समाज में व्याप्त हैं, कई रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि विशेष अधिकार प्राप्त लोगों पर भी थर्ड डिग्री का प्रयोग किया जाता है. पुलिस की इस बर्बरता को रोकने के लिए संवैधानिक अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देना जरूरी है.

चीफ जस्टिस ने कहा सभी पुलिस स्टेशन, जेल में डिस्प्ले बोर्ड और होर्डिंग लगाकर यह जानकारी देना अच्छी कोशिश है, लेकिन देश भर के पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने के लिए NALSA को विशेष अभियान चलाने की जरूरत है.

हर वर्ग तक न्याय पहुंचना जरूरी

CJI रमना ने कहा कि हम ऐसा समाज चाहते हैं, जहां कानून का शासन व्याप्त रहे. इसके लिए समाज के उच्च वर्ग से लेकर गरीब तबके से जुड़े लोगों के लिए न्याय का अवसर एक समान होना चाहिए. हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि सामाजिक और आर्थिक रूप से अलग होने के कारण किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता है. हमें ऐसे भविष्य की परिकल्पना करनी चाहिए जहां सभी के लिए समानता हो और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके. इसलिए न्याय तक पहुंच नाम से मिशन भी चलाया जा रहा है, जो लगातार चलते रहेगा.

यह भी पढ़ें:

Jeff Bezos को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने Bernard Arnault

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget