एक्सप्लोरर

'सुपर 30' से आनंद कुमार ने इस वजह से लिया ब्रेक, अब करेंगे ये काम

आनंद कुमार ने एक साल के लिए 'सुपर 30' से ब्रेक लिया है. उन्होंने कहा है कि वह कुछ बड़ा करना चाहते हैं इसलिए सुपर 30 में एक साल के लिए नहीं रहेंगे. इस दौरान वह देश-दुनिया में घूमेंगे.

नई दिल्ली: फिल्म सुपर 30 से देश में चर्चाओं में आए प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार ने अपने संस्थान सुपर 30 से ब्रेक लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है. इसके पीछे उनका कहना है कि वे कुछ बड़ा करने और देश दुनिया में घूमने के लिए ब्रेक ले रहे हैं.

इस साल उनके नाम पर 'सुपर 30' फिल्म भी आई थी. जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार बने थे. इस फिल्म की पूरे देश में खूब चर्चा रही, कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी किया गया था. गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को देश में सबसे ज्यादा सर्च किया गया उसमें एक नाम आनंद कुमार का भी था. अचानक ब्रेक लेने की खबर से छात्र और अभिभावक अचंभित हैं.

आनंद कुमार ने आगे लिखा कि मैंने जितना सोचा था उससे भी कहीं बहुत ज्यादा सफलता मिली. आज निर्धन परिवार के सैकड़ों छात्र ऊंचे पदों पर आसीन होकर देश दुनिया में 'सुपर 30' का नाम ऊंचा कर रहे हैं. मेरे जीवन पर लिखी गई किताब काफी लोकप्रिय हुई है और पांच विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित हुई है.

उन्होंने लिखा है कि इस वर्ष रितिक रोशन के अभिनय से सजी 'सुपर 30' फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया. भारत के आठ राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया. अभी हाल ही में मुझे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कैंब्रिज यूनियन के मंच पर बोलने का सौभाग्य मिला जहां कहीं मैं पैसों के अभाव में एडमिशन मिलने के बाद भी नहीं जा सका था. इस वर्ष व्यस्तताओं के बीच 'सुपर 30' से मैंने एक साल का ब्रेक ले रखा है.

आनंद ने माना कि 'सुपर 30' फिल्म के रिलीज के बाद से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा, ''मैं बहुत बड़े पैमाने पर कुछ बड़ा करने जा रहा हूं जिसकी घोषणा मैं अगले वर्ष तक करूंगा. इस बीच में खूब घूमूंगा और लोगों से राय विचार करूंगा. मैं अपने अंतिम सांस तक यह देखना चाहता हूं कि दुनिया में किसी छात्र की पढ़ाई पैसों के अभाव में ना छूट जाए और इसके लिए मैं अपनी ताकत लगा दूंगा. बस जरूरत इस बात की है कि आप अपना सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखें. बता दें कि आनंद कुमार बीते 18 सालों से 'सुपर 30' के जरिए गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget