एक्सप्लोरर

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बदला फैसला, पहले की तरह होगा NEET का आयोजन

पैटर्न में बदलाव होता तो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट साल में दो बार आयोजित करवाई जाती. इतना ही नहीं इस परीक्षा का आयोजन केवल ऑनलाइन मोड में करवाया जाना भी तय था.

नई दिल्ली: नीट की परीक्षा पिछले साल के पैटर्न पर ही करवाया जाएगा. मानव संसाधन विकास मंत्रालय एग्जाम के पैटर्न में बदलाव करना चाहता था लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुरोध पर इस योजना को छोड़ दिया है. अगर पैटर्न में बदलाव होता तो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट साल में दो बार आयोजित करवाई जाती. इतना ही नहीं इस परीक्षा का आयोजन केवल ऑनलाइन मोड में करवाया जाना भी तय था.

एचआरडी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुरोध के बाद नीट परीक्षा में पिछले साल के पैटर्न को ही अपनाया जाएगा. इसके पहले बदलाव को लेकर बयान दिया गया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय चाहता था कि पुराने तरीके से ही एग्जाम करवाया जाए. जिसके चलते अब पिछले साल की ही तरह कागज़ और पेन के जरिए और उतनी ही भाषाओं में नीट की परीक्षा कराने का फैसला किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल में दो बार नीट के आयोजन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि इस तरह परीक्षा कराने से छात्रों पर ज़्यादा दबाव आ सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग्रामीण इलाके में रहने वाले छात्रों को लेकर भी चिंता जाहिर की है. मंत्रालय का कहना है कि सिर्फ ऑनलाइन मोड में परीक्षा होने से ग्रामीण छात्रों का नुकसान हो सकता है.

बीते महीने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इससे जुड़ी घोषणा की थी. जावड़ेकर ने कहा था कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) साल में दो बार राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य का आयोजन करेगी. इसके साथ ही मंत्री जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि एनटीए की तरफ से ली जाने वाली सारी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.

मंत्रालय की ओर से जारी संभावित कार्यक्रम के बाद आज मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मई 2019 तक एनटीए की तरफ से आयोजित परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया. अगले साल होने वाली नीट परीक्षा पांच मई 2019 को होगी.

अधिकारी ने बताया, ‘‘एनटीए ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए देशभर में टेस्ट प्रिपरेशन सेंटर (टीपीसी) स्थापित कर रही है. जिससे हर किसी को एग्जाम के पहले अभ्यास का मौका मिल सके. टीपीसी में डाउनलोडेड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगा. ये एकदम असली परीक्षा की तरह ही होगा.’’ उन्होंने कहा कि इस टेस्ट से उम्मीदवारों को सिस्टम से परिचित होने में मदद मिलेगी. इस टेस्ट में परीक्षा से जुड़े इंस्ट्रक्शन्स भी होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget