एक्सप्लोरर

#HowdyModi: 'अबकी बार, ट्रंप सरकार' से लेकर पाकिस्तान पर हमले तक, पढ़े पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Howdy Modi: पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रंप ने भारत का साथ दिया है. दोनों देश मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. इससे पहले ट्रंप ने भी पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि कट्टरपंथ इस्लाम से लड़ने के लिए दोनों देश एकजुट हैं. सीमा सुरक्षा दोनों देशों को लिए बहुत जरूरी है.

Howdy Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया. इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसपर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वो लोग भी परेशान हैं जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ दोस्ती से लेकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तक कई बड़ी बाते कहीं.

'अबकी बार, ट्रंप सरकार'

ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में पीएम मोदी ने करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘’राष्ट्रपति ट्रंप को करोड़ों लोग जानते हैं और प्रेसिडेंट बनने से पहले ही उन्हें कई लोग जानते थे. ट्रंप का मेरे साथ इस मंच पर होना हमारी दोस्ती का प्रमाण है और जब भी मैं ट्रंप से मिला उनका व्यव्हार दोस्ताना रहा है. ट्रंप ने मेरे साथ पहली मुलाकात में ही भारत को सच्चा दोस्त कहा था.’’ इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए कहा-'अबकी बार, ट्रंप सरकार'.

‘Howdy Modi का मतलब, सब अच्छा है’

पीएम मोदी ने कहा कि आज कई लोग पूछ रहे हैं Howdy Modi? मैं आज उन्हें बता दूं कि हाउडी मोदी का मतलब है कि सब कुछ अच्छा है. भारत में सब ठीक है. इस दौरान पीएम मोदी ने कई भाषाओं में कहा कि भारत में सब अच्छा है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को भी हाउडी मोदी का मतलब बताया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप हाउडी मोदी का मतलब है Everything Is Fine.

‘न्यू इंडिया है भारत का सबसे बड़ा संकल्प’

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 सालों में वो हुआ जिसकी कल्पना नहीं की जा रही थी. भारत के लोग अब बड़े सपने देख रहे हैं. 21वीं सदी में हमें देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है. भारत की सबसे बड़ी नीति जन-भागीदारी की है. भारत का सबसे बड़ा संकल्प न्यू इंडिया है. हम खुद को बदल रहे हैं और वो काम कर रहे हैं, जिससे देश का विकास तेजी से हो रहा है.

सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत में 5 सालों में 15 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं. इतना ही नहीं हमारी सरकार ने 5 सालों में 11 करोड़ शौचालय बनवाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत में पहले पासपोर्ट बनने में 2-3 महीने लग जाते थे और अब एक हफ्ते में पासपोर्ट बन जाता है. पहले कंपनियों को रजिस्टर होने में 2-3 हफ्ते लग जाते थे और अब 24 घंटे में नई कंपनी रजिस्टर हो जाती है. दुनियाभर में सबसे ज्यादा सस्ता डेटा इस समय भारत में मिल रहा है. भारत में 1जीबी डेटा करीब 18 रुपये में मिल रहा है. सस्ता डेटा भारत की दुनिया में पहचान बना रहा है. 5 साल में हमारी सरकार ने 1500 से ज्यादा गैरजरूरी कानून समाप्त किए हैं. नए भारत के निर्माण के लिए हम कई पुरानी चीजों को खत्म कर रहे हैं.

आर्टिकल 370

पीएम मोदी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने का जिक्र करते हुए कहा कि हमने हाल ही में इसको खत्म कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को वो हक और अधिकार दिलाए हैं, जो उन्हें पिछले 70 सालों से नहीं मिल रहे थे. हमारी सरकार ने 70 सालों से चला आ रहा आर्टिकल 370 खत्म किया है. पीएम ने कहा कि अब कश्मीर में महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहा अत्याचार और भेदभाव खत्म हो गया है. पीएम ने कहा कि संसद की कार्यवाही का प्रसारण पूरे देश में देखा गया. संसद में हमारी सरकार के पास ऊपरी सदन राज्यसभा में बहुमत नहीं थास इसके बावजूद दो तिहाई बहुमत से आर्टिकल 370 हटाने का बिल पास कराया गया. इसके लिए देश के सभी सांसद बधाई के पात्र हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’देश के सामने 70 साल से एक बड़ी चुनौती थी जिसे कुछ दिन पहले भारत ने ‘फेयरवेल’ दे दिया है. अब भारत के संविधान ने जो अधिकार बाकी भारतीयों को दिए हैं, वहीं अधिकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं, वहां की महिलाओं-बच्चों-दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है.”

‘आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू करने का वक्त’

आतंक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीएम मीदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू करने का आह्वान किया. मोदी ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि राष्ट्रपति ट्रंप यहां आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं. आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में अमेरिका और इजरायल डटकर खड़े हैं. इसे लेकर पीएम मोदी ने अमेरिका और इजरायल को स्टैंडिंग ओवेशन देने की बात भी कही.

पाकिस्तान पर निशाना

इस दौरान पीएम मोदी ने आंतक को पनाह देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान पर उसका नाम लिए बिना हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के भारत के फैसले से वे लोग भी परेशान हैं जो अपने ही देश को नहीं संभाल पा रहे. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान दुनिया से छिपी नहीं है. पूरी दुनिया जानती है कि ये कौन लोग हैं. अब समय आ गया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. मोदी ने कहा कि आपको 9/11 और 26/11 आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ता कहां मिलेंगे.”मोदी के इतना कहते ही एनआरजी स्टेडियम में बैठे करीब 50 हजार लोगों ने तालियां बजाईं.

‘ट्रंप का धन्यावद’

पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप को धन्यवाद कहा. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रंप ने भारत का साथ दिया है. दोनों देश मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. इससे पहले ट्रंप ने भी पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा था कि कट्टरपंथ इस्लाम से लड़ने के लिए दोनों देश एकजुट हैं. सीमा सुरक्षा दोनों देशों को लिए बहुत जरूरी है.

अमेरिका के साथ समझौते

अमेरिका के साथ समझौतों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका और हमारी सरकार कई और विषयों पर काम कर रही है. भारत में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं. आने वाले दो-तीन दिनों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मेरी बातचीत होने वाली है. हम बहुत कुछ इरादे लेकर चल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं. मैं उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं.

‘ह्यूस्टन का शुक्रिया’

पीएम मोदी ने भाषण के आखिर में शानदार' स्वागत और प्यार के लिए ह्यूस्टन के लोगों का शुक्रिया अदा किया. पीएमओ ने ट्वीट किया, "इस तरह के प्यार के लिए ह्यूस्टन आपका शुक्रिया." पीएमओ ने इस दौरान पीएम मोदी के 'हाउडी मोदी' के लिए एनआरजी स्टेडियम में लगभग 50,000 भारतीय-अमेरिकी के समक्ष मंच पर पहुंचने का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया.

अमेरिका: ह्यूस्टन में Howdy Modi के मंच से बोले पीएम मोदी- 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget