एक्सप्लोरर

सुसाइड अटैक, अपहरण, लोगों को दागना... पूर्व IPS ने बताया 370 हटने से पहले कश्‍मीर में कितने भयंकर थे हालात

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में उनके पीएसओ को किडनैप करके आतंकियों ने गर्म प्रेस लगाकर उसका सारा शरीर जला दिया. आतंकी उनके बारे में जानकारी चाहते थे.

जम्मू कश्मीर में 90 और 2000 के दशक में आतंक इतने चरम पर था कि सेना, पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ के बड़े-बड़े अधिकारियों पर भी फिदायीन अटैक होते थे. जम्मू कश्मीर में डीजीपी रह चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी एसपी वैद्य ने बताया कि आज जो स्थिति है, ऐसा 90 के दशक में सोच पाना भी मुश्किल था. उन्होंने कहा कि फिल्मों में जो दिखाया जाता है वो एक-दो घटनाएं होती हैं, लेकिन वहां हुआ बहुत कुछ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ये चाहता था कि कश्मीर से नॉन-मुस्लिम को निकाला जाए. वहां वंधानामा नरसंहार हुआ, जिसमें कश्मीरी पंडित भी मारे गए. जम्मू-कश्मीर के मुसलमान कश्मीरी पंडितों को अच्छे टीचर्स के तौर पर अभी भी याद करते हैं. 

उन्होंने कहा, '35 साल पहले जब हम नए-नए एसपी और डीएसपी बने थे तो जम्मू-कश्मीर की जो हालत बिगडते देखी, तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि जो आज स्थिति है, ऐसा भी दिन आएगा. 90 के दशक में वहां आंतक चरम पर आया और फिदायीन अटैक होने लगे. आर्मी के हेडक्वार्टर पर, विधानसभा पर, पुलिस स्टेशन, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर के हेडक्वार्टर सुसाइड बॉम्बर हमले करते थे.' उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से हालात बहुत सुधरे हैं, लेकिन सरकार जब तक कश्मीरी पंडितों को रिसेटल न कर दे तब तक मैं समझता हूं कि इस जंग में पूरी कामयाबी नहीं है.' 

कैसे आर्मी और पुलिस अधिकारियों के लिए होती थी सुसाइड बॉम्बिंग?
एसपी वैद्य ने बताया कि कारगिल के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुसाइड बॉम्बिंग हो रही थी. बांडीपुरा में बीएसएफ के हेडक्वार्टर पर फिदायीन हमला हुआ, जिसमें उस वक्त के डीआईजी शहीद हुए थे. उन्होंने कहा कि सुसाइड बॉम्बर इस सोच के साथ आते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना है. जिहाद के नाम पर लोगों को मारते हैं उन पर जुनून सवार होता है. एसपी वैद्य ने बताया कि उरी हमले के दौरान वह जम्मू-कश्मीर में स्पेशल डीजीसी, लॉ एंड ऑर्डर थे. सुबह-सुबह चार आंतकी बॉर्डर क्रॉस करके उरी हेडक्वार्टर में घुसे, मैस में गए और हमला किया. 4 आतंकी ने 19 फौजियों को शहीद कर दिया.

मुझे मारने के लिए बनाया था ट्रैप, बोले पूर्व आईपीएस अधिकारी
उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं 1999 में बड़गाम में एसपी था. एक दिन मैं बड़गाम के एक इलाके में जाने वाला था. वहां के लोगों ने मुझसे कहा कि आपने हमें खुदा के हवाला कर दिया है, न आप आते हैं, न डिप्टी कमीश्नर आते हैं, हमें आतंकियों के हवाले कर दिया. मैंने कहा कि हम सोमवार को आएंगे. हमें पता नहीं चला कि वो एक ट्रैप था. मैंने डिप्टी कमीश्नर को फोन किया और सोमवार को वहां जाने के लिए कहा. मैं सोमवार को जाने के लिए निकलने लगा तो मुझे मैसेज आया. मुझे अर्जेंट काम के लिए कहीं और बुला लिया. इस वजह से हम दोनों नहीं जा पाए. हमारे पीछे से दूसरे अधिकारी चले गए और उन पर हमला हो गया. वो हमला हम दोनों के लिए प्लान था.'   

मेरे पीएसओ को किडनैप कर प्रेस से जला दिया जिस्म, बोले एसपी वैद्य
एक और घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा एक पीएसओ था. उसे किडनैप किया और आतंकियों ने प्रेस से उसका पूरा जिस्म जला दिया. आतंकी उससे इंटेरोगेट करते हुए गर्म प्रेस शरीर पर लगाते थे और मेरे बारे में पूछते थे. इस तरह से टॉर्चर करते थे.' एसपी वैद्य ने आगे कहा कि इंडियन आर्मी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवान दो साल की ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर जाते हैं, लेकिन वहां की पुलिस का योगदान नहीं भूलना चाहिए. उनके जवानों को वहीं उन्हीं लोगों की सोसाइटी में रहना होता है.

उन्होंने कहा कि 10-15 साल पहले जब वहां आतंक चरम पर था तो सोच भी नहीं सकते कि पुलिस को वहां क्या सहन करना पड़ता था. उस समय ऐसी सोसाइटी वहां बन गई थी कि लोग पुलिस के शहीद जवानों को कब्रिस्तान में दफनाने नहीं देते थे. एसपी वैद्य ने बताया, '90 के दशक में मैंने देखा है कि लाल चौक में एक सिपाही को कोई गोली मारता है. उसकी बॉडी को वहां से लेकर जाते हैं और दूसरा सिपाही वहीं खड़ा हो जाता है. ये जानते हुए कि उसके साथ भी ऐसा हो सकता है. मैं समझता हूं कि असली हीरो वो हैं, जो सिपाही खड़े होकर ऐसी स्थिति में काम करते हैं.'

यह भी पढ़ें:-
Bomb Threats: स्कूलों-हॉस्पिटल के बाद अब एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, टिशू पेपर पर लिखी थी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget