एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ की बड़ी पड़ताल: कुछ लोगों तक कैसे पहुंच रहे हैं करोड़ों रूपये?

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद जिस तरीके से देशभर में लाखों, करोड़ों के नए नोट पकड़े जा रहे हैं उससे सवाल उठ रहे हैं कि जो पैसे आम लोगों को मिलने चाहिए थे वो चंद लोगों के पास कैसे पहुंच रहे हैं. वो कौन लौग हैं जो देश की जनता का हक मारकर नए नोटों को कालेधन के कुबेरों तक पहुंचा रहे हैं.

आइये पढ़ें इस पर एबीपी न्यूज़ की खास रिपोर्ट.

नोटबंदी के बाद नए नोटो के रूप में आम जनता का हक आखिर कुछ लोगो के पास तक कैसे पहुंच रहा है इस मामले की जांच शुरू हो गई है सीबीआई और ईडी ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है उधर दिल्ली पुलिस ने लाखों रुपयो के नए नोटों की बरामदगी को लेकर चार मुकदमें आज दर्ज कर लिए और जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने जो चार मुकदमें दर्ज किए हैं उसमें वकील रोहित टंडन के लॉ फर्म से बरामद 13 करोड़ 65 लाख रुपये का मामला भी शामिल है. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रोहित टंडन के दफ्तर से पुलिस और इनकम टैक्स की टीम को दो करोड़ 61 लाख रुपये के नए नोट भी मिले थे. इसके अलावा निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बरामद हुए 27 लाख रुपये और छावला और करोलबाग से बरामद हुए नए नोटों को लेकर भी मामला दर्ज किया गया है. एबीपी न्यूज़ की बड़ी पड़ताल: कुछ लोगों तक कैसे पहुंच रहे हैं करोड़ों रूपये? सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वकील रोहित टंडन के यहां से जो नए नोट बरामद हुए उसमें नए नोटो की कई गड्डियां शामिल हैं ऐसे में जांच एजेंसियों को शक है कि कहीं ये नोट सीधे किसी बैंक चेस्ट से तो नही निकाले गए इस बारे में एक प्राइवेट बैंक कर्मी की भूमिका की जांच की जा रही है उधर चेन्नई बैंगलोर और महाराष्ट्र में जो बड़ी बरामदगियां हुई हैं उनमें भी कुछ बैंको के चेस्टों की जांच की जा रही है. आइए हम आपको बताते हैं कि छपाई के बाद नए नोट आप तक पहुंचे कैसे हैं? प्रिटिंग प्रेस में छपाई के बाद रिजर्व बैंक के चेस्ट से नए नोट प्राइवेट और सरकारी बैंकों के चेस्ट तक पहुचंते हैं, उसके बाद इन्हें बैंक की शाखाओं में भेजा जाता है.

सूत्रों के मुताबिक अबतक जो नोट पकड़े गए हैं उनकी जांच के दौरान पता चला है कि कई बैंको में मैनजरों और दूसरे कर्मचारियों की मिलीभगत से ये नोट कुछ लोगों तक पहुंचे, मसलन दिल्ली के एक्सिस बैंक के मैनजरों ने पूछताछ के दौरान माना कि दस लाख के नए नोट चार लोगों को दिए गए थे,  इसके अलावा बेंगलूरु चेन्नई और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जो नए नोट मिले हैं वो भी बैंककर्मियों की मिलीभगत से कालेधन को सफेद करनेवालों तक पहुंचे. सीबीआई ने इस बारे में बाकायदा चार बैकों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए हैं. एबीपी न्यूज़ की बड़ी पड़ताल: कुछ लोगों तक कैसे पहुंच रहे हैं करोड़ों रूपये? इसके अलावा ईडी यानि इन्फोरसमेंट डारेक्ट्रेट ने अपनी जांच के दौरान पाया कि कुछ लोगों तक ये नए नोट पहुंचने के दो रास्ते और थे ईडी ने बाकायदा अपनी जांच मे इस बात का उल्लेख किया है.

सूत्रों के मुताबिक ईडी की भी जांच में पता चला है कि बैंकों से एक हफ्ते में 24 हजार रुपये निकालने की सीमा में ही हेराफेरी कर नए नोट बाहर निकाले गए हैं. इसके अलावा बैंकों में मिली नोटबदली की छूट का भी भरपूर फायदा उठाया गया जबकि चेस्टों की भूमिका की जांच जारी है. जांच से जुडे एक आला अधिकारी ने कहा कि जब कहीं एक साथ सीरिज वाली नयी गड्डी बरामद होती है तो सीधा शक चेस्टों पर ही जाता है पूरे देश में जहां से भी ऐसी नयी गड्डिया बरामद हुई है उन के सीरियल नबंरों की बाबत जांच की जा रही है कि आखिर ये किस-किस चेस्ट के लिए अलॉट की गयी थी और उम्मीद है कि जल्द ही एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश भी होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget