एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से कैसे लॉक-डाउन हुआ चीन, वहां से लौटे भारतीयों ने बयां की भयावह कहानी

चीन से लौटे एक भारतीय ने बताया कि सरकार ने वहां हाईवे पर सड़क खड़ी कर दी है, ताकि लोग दूसरे राज्य न जा सकें.भारत आए लोगों ने बताया कि वहां घर में बंद लोगों को खाना-पीना नहीं मिल पा रहा है. बहुत दिक्कतें हैं.

 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से चीन में अबतक तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और अभी तक 80 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. चीन के वुहान और उससे सटे दूसरे शहर और प्रांतों में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर बरपा है. लेकिन चीन में हालात कैसे हैं, किस तरह चीन इस जानलेवा वायरस, नोवेल कोविड-19 से लड़ रहा है. इ‌सके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है. लेकिन एबीपी न्यू़ज आज आपको बताने जा रहा है चीन की उस भयावह परिस्थितियों को जो खुद वहां से लौटे लोगों ने साझा की है.

चीन के वुहान और दूसरे प्रांतों से लौटे 112 भारतीय और विदेशी नागरिकों में से कुछ से एबीपी न्यूज ने खास बात की. इन सभी को 27 फरवरी को चीन के वुहान से भारत लाया गया था. 15 दिन राजधानी दिल्ली के आईटीबीपी कैंप स्थित कोरांटीन (क्वारंटीन) सेंटर में रहने और कोरोना वायरस से निगेटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया. डि‌स्चार्ज के दौरान एबीपी न्यूज ने इन लोगों से बात की, तो वो तस्वीर सामने आई, जिसके बारे में अभी तक सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे या फिर अपुष्ट खबरें थीं.

कोरोना वायरस से कैसे लॉक-डाउन हुआ चीन, वहां से लौटे भारतीयों ने बयां की भयावह कहानी

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र ने एबीपी न्यूज को बताया कि कोरोना वायरस के फैलते ही उनकी यूनिवर्सिटी और पूरे शहर में लॉक-डाउन कर दिया गया. सभी को अपने घरों में कैद कर दिया गया. दिन में एक बार परिवार के किसी एक ही सदस्य को घर से बाहर निकलने की इजाजत थी. क्योंकि दुकानें, बाजार और शॉपिंग मॉल सब बंद कर दिए गए थे. इसलिए खाने पीने का सामान तक नहीं मिल पा रहा था. घरों में खाने की किल्लत है. पीने का पानी तक बामुश्किल मिल रहा है.‌

चीन से ही लौटे बांग्लादेशी और एक दूसरे विदेशी नागरिक ने भी कोरोना वायरस से हुई मुसीबतों की तस्दीक की. एक दूसरे भारतीय नागरिक ने बताया कि मुख्य सड़कों के साथ साथ गली-नुक्कड़ तक जाने पर पाबंदी लगी हुई थी. हाईवे पर चीन सरकार ने दीवार खड़ी कर दी है, ताकि लोग गाड़ियों से एक शहर से दूसरे शहर ना जा सकें. पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ट्रेन इत्यादि सब बंद कर दी गई हैं.

कोरोना वायरस से कैसे लॉक-डाउन हुआ चीन, वहां से लौटे भारतीयों ने बयां की भयावह कहानी

आपको बता दें कि कम्युनिस्ट-देश होने के चलते चीन से कोई भी जानकारी आसानी से बाहर नहीं आ पाती. जो जानकारी आती है वो सरकारी-मीडिया के माध्यम से आती है.

आईटीबीपी के कोरांटीन सेंटर में एक दूसरे भारतीय ने बताया कि अगर चीन सरकार के नियमों की कोई अनदेखी या अवहेलना करता है और घर से बाहर निकल आता है तो उसे दस महीने की सजा दी जा रही है. चीन से आए एक दूसरे भारतीय छात्र ने बताया कि शुरूआत में पूरा वुहान शहर पुलिस के हवाले था लेकिन अब वहां सेना तैनात कर दी गई है.

लेकिन चीन में फंसे ये लोग भारतीय दूतावास की तारीफ करते नहीं थकते. उनका कहना है कि भारतीय दूतावास ने ही उनके खाने पीने का इंतजाम किया और उनके भारत लौटने का इंतजाम किया. उन्होंने आईटीबीपी कैंप में बीते 15 दिनों के दौरान मिली मेडिकल सुविधा और दूसरे इंतजाम की जमकर तारीफ की. विदेशी नागरिकों ने भी चीन से वापस लाने के लिए भारत सरकार की प्रशंसा की.

महाराष्ट्र: नाकाबंदी लगाकर पुलिस ने शख्स को पकड़ा, कोरोना वायरस पीड़ित संदिग्ध समझकर बस यात्रियों ने की थी शिकायत  दिल्ली हिंसा: डीसीपी अमित शर्मा और उनकी टीम पर हमले के मामले में SIT ने 6 महिलाओं की पहचान की

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget