एक्सप्लोरर

भीषण सड़क हादसा, पलट गई 40 यात्रियों को ले जा रही बस, कई लोगों की मौत

Chittoor Road Accident: चित्तूर जिले के गंगासागरम के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए.

Chittoor Road Accident: त्रिची से 40 तीर्थयात्रियों को लेकर तिरुपति जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस चित्तूर जिले के गंगासागरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. 

तीर्थयात्री मंदिर में पूजा करने के बाद तिरुपति से लौट रहे थे. दुर्घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, जब बस ने सड़क के किनारे खड़ी डंपर लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन उससे टकरा गई और पलट गई.

नींद में थे बस सवार 

हादसे के वक्त ज्यादातर बस सवार गहरी नींद में थे. कुछ देर तक समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है. चीख-पुकार मच गई. इसके बाद कुछ लोगों ने किसी तरह इमरजेंसी डोर से निकलकर साथी सवारों की मदद की. वहां से गुजर रहे कुछ लोग भी मदद को आगे आए.

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों को चित्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तिरुपति के एसवीआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. 

पुलिस कर रही है जांच

हादसे के बाद क्षेत्र में दो घंटे तक यातायात बाधित रहा.जिलाधिकारी सुमित कुमार ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया. साथ ही पुलिस ने यह जानकारी दी कि दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.इससे पहले आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पालमानेर में बेंगलुरु-तिरुपति राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. यह हादसा मोगिली घाट के पास हुआ था, जहां दो लॉरी एक बस से टकरा गई थीं. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget