एक्सप्लोरर

'उतर गया मुखौटा', 'अहंकारी हैं', अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान पर भड़के राहुल, ममता-केजरीवाल

Amit Shah Remark On BR Ambedkar: भीमराव अंबडेकर को लेकर की गई टिप्पणी पर विपक्षी दल अमित शाह को घेरने की कोशिश में लगे हैं और लगातार हमला कर रहे हैं.

Politics On Amit Shah Remarks: बीते दिन मंगलवार (17 दिसंबर, 2024) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबडेकर को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उस जमाने में उनका अपमान किया गया. इसको लेकर पूरा विपक्ष एकजुट होकर अमित शाह पर आरोप लगा रहा है कि उन्होंने अंबेडकर का अपमान किया.

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा, “मुखौटा उतर गया है! संसद में संविधान के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर विचार करते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर को लोकतंत्र के मंदिर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके कलंकित करने का विकल्प चुना.”

उन्होंने आगे कहा, “यह भाजपा की जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है. अगर 240 सीटों पर सिमटने के बाद वे इस तरह का व्यवहार करते हैं तो कल्पना करें कि अगर उनका 400 सीटों का सपना साकार होता तो वे कितना नुकसान करते.”

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ये लोग संविधान और अंबेडकर जी के खिलाफ हैं. पहले से भी संविधान बदलने की बात कर रहे हैं. 

‘नफरत और कट्टरता को समाहित कर लिया’

ममता बनर्जी ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा, “वे डॉ. अंबेडकर के योगदान को पूरी तरह से मिटाने के लिए इतिहास को फिर से लिख देते. गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी उन लाखों लोगों का अपमान है जो मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए बाबासाहेब की ओर देखते हैं लेकिन आप उस पार्टी से और क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसने नफरत और कट्टरता को अपने अंदर समाहित कर लिया है? “

टीएमसी चीफ ने कहा, “डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर संविधान के निर्माता हैं, यह अपमानजनक टिप्पणी न केवल उन पर बल्कि संविधान की प्रारूप समिति के सभी सदस्यों पर एक सीधा हमला है, जिसमें सभी जातियों, पंथों, नस्लों और धर्मों के सदस्यों के साथ विविधता में भारत की एकता का प्रतीक है.”

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “देखिए कैसे अमित शाह जी संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं. इन बीजेपी वालों को इतना अहंकार हो गया कि ये किसी को कुछ नहीं समझते. हां अमित शाह जी. बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं. मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहेब का संविधान ना होता तो आप लोग तो दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही ना देते. बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान. जय भीम”

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से पूछा सवाल

अरविंद केजरीवाल ने सवाल करते हुए आगे कहा, “माननीय नीतीश जी और चंद्रबाबू नायडू जी से देश की जनता पूछना चाहती है - “क्या आप अमित शाह जी द्वारा किए गए बाबा साहेब के अपमान का समर्थन करते हैं?”

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने आंबेडकर की विरासत को मिटाने की कोशिश की', विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget