एक्सप्लोरर

सर्वदलीय बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान- राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है

लद्दाख की गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीन से जारी तनाव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें सरकार ने LAC की स्थिति के बारे में दलों को जानकारी दी.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है और सर्वदलीय बैठक ने इस संदेश को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है. चीन से हुए तनाव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें सरकार ने विपक्षी दलों को वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति और हालिया घटना के बारे में बताया.

देश की सेना पर सभी को गर्व और भरोसा

बैठक के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि यह संवाद भारत के सामरिक हितों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण मुद्दा आने पर सभी राजनीतिक पक्षों को साथ लेकर चलने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.

शाह ने लिखा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ. बैठक का सर्वसम्मत संदेश था- राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो तो भारत एकजुट है.”

गृह मंत्री ने कहा कि सभी दलों को देश की सशस्त्र सेनाओं, उनकी वीरता पर गर्व है और भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए उन पर पूरा भरोसा है.

आगे भी हो सर्वदलीय बैठकः उद्धव

मुंबई से मिली खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुटता से खड़ा है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सर्वदलीय बैठक आगे भी होनी चाहिए .

ठाकरे का हवाला देते हुए बयान में कहा गया, “हम हर तरह से यथासंभव सहयोग करेंगे.” उन्होंने कहा, “चीन की तुलना में भारत कमजोर नहीं है. हम किसी के साथ भी जंग के लिए तैयार हैं. हमारा जोर हमेशा वार्ता पर रहा है, लेकिन अगर इसे कमजोरी माना गया तो हम अपनी ताकत दिखा देंगे.”

ये भी पढ़ें

सीमा विवाद: चीन का दावा- LAC के चीनी हिस्से में है गलवान घाटी

सर्वदलीय बैठक में पीएम ने कहा- सेना सीमाओं की रक्षा के लिए स्वतंत्र, हमारी एक इंच ज़मीन की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget