एक्सप्लोरर

Amit Shah: 'भारत को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प', छत्तीसगढ़ में NCB दफ्तर का उद्घाटन कर बोले अमित शाह

Amit Shah in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे नशा मुक्ति को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है. इसी कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का उद्घाटन किया गया है.

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 25 अगस्त को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौजूद रहे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर की आंचलिक इकाई केंद्रीय सचिवालय भवन, तृतीय तल, डी-विंग, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर में स्थित है.

अमित शाह छत्तीसगढ़ में ड्रग्स को लेकर पैदा हुए हालातों की समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया हुआ है और इसमें बहुत सारे काम हो रहे है. ये एक वैश्विक समस्या है और हमें इस लड़ाई को शिद्दत और जुनून के साथ लड़ना होगा.

नशे के खिलाफ लड़ाई हार चुकी है दुनिया: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया के कई देश नशे के खिलाफ लड़ाई हार चुके हैं. नारकोटिक्स से अर्जित किया हुआ धन आतंकवाद और नक्सलवाद में इस्तेमाल होता है. नारकोटिक्स से अर्जित किया हुआ धन देश को बर्बाद करने में लगाया जाता है. इसी को लेकर 5000 वर्ग फीट में रायपुर में फैला हुआ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोनल ऑफिस नशे के रोकथाम में एक प्रभावी कदम होगा.

जीरो टॉलरेंस के साथ नशा मुक्त भारत बनाना है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम जीरो टॉलरेंस के रवैये के साथ देश को नारकोटिक्स मुक्त, नशा मुक्त बनाएं और प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करें. मुझे विश्वास है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का यह जोनल कार्यालय नारकोटिक्स नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. हमने देश के हर राज्य में एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्थापित करने का लक्ष्य रखा है. मादक पदार्थों की तस्करी का चलन बदल रहा है. तस्कर प्राकृतिक दवाओं से सिंथेटिक दवाओं की ओर बढ़ रहे हैं, जो बहुत कम मात्रा में बनती हैं. ये दवाएं सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं और इनकी कीमत भी सबसे ज्यादा होती है. छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं का उपयोग 1.45 प्रति व्यक्ति है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.

छत्तीसगढ़ में गांजे की खपत का अनुपात दोगुना 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी एक बहुत बड़ी चुनौती है. छत्तीसगढ़ में गांजे की खपत का अनुपात पूरे देश की तुलना में दोगुना है. जांच एजेंसियों को साइंटिफिक अप्रोच ले जाने की जरूरत है. नशे का तंत्र नष्ट होना चाहिए, पूरी चेन को समाप्त करना होगा. नशे पुनर्वास केंद्रो का बराबर अपग्रेडेशन होना चाहिए. 

बहुत काम हुए बहुत होना बाकी: अमित शाह 

गृह मंत्री ने कहा कि न्यू एज चैलेंज जैसे क्रिप्टो, ई कॉमर्स, ड्रोन के जरिए डिलीवरी, टेली हेल्थ सेवा, मोबाइल ऐप ऐसी चुनौतियां हैं, जो हाल ही के दिनों में उपजी हैं. उन पर काबू पाने के लिए प्रभावी रणनीति बनानी चाहिए. नशे के खिलाफ मामला दर्ज करने में  230 प्रतिशत की वृद्धि आई है. 22000 करोड़ के ड्रग्स सीज किए गए है. बहुत काम हुए हैं और बहुत काम होना बाकी है. जो लक्ष्य तय किए गए हैं उसका रिव्यू भी किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bangladesh Violence: 'बांग्लादेश से हिंदू तो भारत में नहीं घुसे, लेकिन…', घुसपैठ को लेकर असम सीएम हिमंत बिस्वा का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget