एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति के मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के आसमान में उड़ाई पतंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अहमदाबाद में गुरुवार को सादे तरीके से उत्तरायण उत्सव मनाया. शाह इस अवसर पर अपने गृह नगर की यात्रा पर हैं.

मकर संक्रांति के मौके पर कई राजनेता पतंग उड़ाते हुए नजर आए. अहमदाबाद के आसमान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पतंगबाजी करते दिखे. इस मौके पर लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. गृह मंत्री जिस छत से पतंग उड़ा रहे थे वह घर उनकी बहन का है.  दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश में जहां कैलाश विजयवर्गीय जींस-टीशर्ट में आकर आसमान में पतंग उड़ाते और गिल्ली-डंडा खेलते हुए नजर आए. वह पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रभारी है. उन्होंने कहा कि ममता की पश्चिम बंगाल में जरूर पतंग कटेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अहमदाबाद में गुरुवार को सादे तरीके से उत्तरायण उत्सव मनाया. शाह इस अवसर पर अपने गृह नगर की यात्रा पर हैं. उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने आरती की और परंपरा के अनुसार मंदिर में एक गाय और एक हाथी की भी पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे.

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरायण के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बनायें. जय जगन्नाथ.’’ केंद्रीय मंत्री ने इस बार यह उत्सव सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया. जबकि इससे पहले शाह इस अवसर पर समर्थकों के साथ पतंग उड़ाने के लिए एक स्थानीय भाजपा नेता के घर जाते थे. गुजरात सरकार ने खुले मैदान में या सार्वजनिक स्थानों पर पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

सरकार ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को भी निषिद्ध कर दिया है और सिर्फ परिवार के सदस्यों तथा हाउसिंग सोसाइटी के वासियों को छत पर एकत्र होने की अनुमति दी है, ताकि ज्यादा भीड़ न लगे. प्रतिबंधों के मद्देनजर पूरे राज्य में लोगों ने समारोह सादे तरीके से मनाया.

कई स्थानों पर लोगों ने छोटे समूहों में अपने घर की छतों से पतंग उड़ाई और तेज आवाज में संगीत भी नहीं बजाया. ज्यादा भीड़ एकत्र होने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने ऊंची इमारतों और खुले मैदानों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और दूरबीन का इस्तेमाल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget