एक्सप्लोरर

Article 370: आर्टिकल 370 को 371 बता बैठे मल्लिकार्जुन खरगे, अमित शाह ने तंज कस कर कहा- 'कांग्रेस की ऐसी गलतियों से देश परेशान'

Mallikarjun Kharge: लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा गरमाने लगा है. इस बार अमित शाह ने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला है.

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (6 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लिया. गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इटालियन कल्चर (इतावली संस्कृति) भारत के मूल विचार को नहीं समझ पाने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जरिए आर्टिकल 370 को 371 बताने पर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी की इस तरह की गलतियों की वजह से देश अब तक परेशान है. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राजस्थान में लोगों को संबोधित करते जम्मू-कश्मीर को आर्टिकल 370 के जरिए मिले विशेष दर्जे को हटाने का जिक्र किया. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की आलोचना की. राज्य के चुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, "वह (पीएम मोदी) यहां आए और कहा कि हमने (आर्टिकल) 371 हटा दिया. ठीक है, लेकिन उसकी यहां क्या प्रासंगिकता है. इस बारे में जाकर जम्मू-कश्मीर में बताइए."

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग: अमित शाह

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के भाषण की वीडियो शेयर करते हुए अमित शाह ने ट्वीट किया, "ये सुनकर शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, कश्मीर से क्या वास्ता है? मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. जम्मू-कश्मीर पर हर राज्य और नागरिक का अधिकार है, ठीक वैसे ही जम्मू-कश्मीर के लोगों का भी भारत के बाकी के हिस्सों पर उसी तरह से अधिकार है."

भारत को नहीं समझने के लिए इटालियन संस्कृति जिम्मेदार: गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस को यह नहीं पता कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. मगर ये सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है. भारत के विचार को न समझ पाने के लिए अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटालियन संस्कृति ही दोषी है." उन्होंने आगे कहा, "ऐसे बयानों से हर उस देशभक्त नागरिक को ठेस पहुंचती है, जो देश की एकता और अखंडता की परवाह करता है. जनता कांग्रेस को जरूर जवाब देगी."

आर्टिकल 370 को 371 कहने पर खरगे पर कसा तंज

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री ने मल्लिकार्जुन खरगे पर आर्टिकल 370 को 371 कहने के लिए तंज भी कसा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस की जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने आर्टिकल 371 नहीं बल्कि आर्टिकल 370 को हटाया है. हालांकि, कांग्रेस से इस तरह की बड़ी गलतियां करने की अपेक्षा ही की जाती है. पार्टी के जरिए की गई ऐसी गलतियों ने दशकों से हमारे देश को परेशान किया है."

यह भी पढ़ें: 'विपक्षी नेताओं को जेल, कांग्रेस पर जुल्म', घोषणापत्र जारी करते हुए बोले मल्लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget