एक्सप्लोरर

Goa Tourism: युवराज सिंह को गोवा पर्यटन विभाग का नोटिस, 'कासा सिंह' विला से जुड़ा है मामला

Goa Tourism Department: बिना पंजीकरण के कासा सिंह विला को होम स्टे कैसे बना दिया, इस बारे में पूछताछ के लिए गोवा पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी कर युवराज सिंह को 8 दिसंबर को बुलाया है.

Yuvraj Singh: गोवा पर्यटन विभाग ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को मोरजिम में अपने विला को पंजीकृत कराए बिना ‘होमस्टे’ के तौर पर संचालित करने को लेकर नोटिस जारी किया है. विभाग ने युवराज सिंह को आठ दिसंबर की सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है जिसमें उन्हें अपना पक्ष रखते हुए पूछताछ में सवालों के जवाब देने होंगे. बता दें गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में ‘होमस्टे’ या होटल का संचालन पंजीकरण के बाद ही किया जा सकता है.

राज्य पर्यटन विभाग  के उपनिदेशक राजेश काले ने 18 नवंबर को उत्तरी गोवा के मोरजिम स्थित पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के स्वामित्व वाले विला ‘कासा सिंह’ के पते पर नोटिस भेजा है और जारी किए गए नोटिस में इस पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी को आठ दिसंबर की सुबह 11 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है.

पर्यटन विभाग ले सकता है जुर्माना

नोटिस में 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से पूछा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत संपत्ति का पंजीकरण नहीं कराने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई (एक लाख रुपये तक का जुर्माना) क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए. इसक अलावे नोटिस में कहा गया है कि, 'अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आया है कि वर्चेवाड़ा, मोरजिम, पेरनेम, गोवा में स्थित आपका आवासीय परिसर कथित तौर पर होमस्टे के रूप में काम कर रहा है और ‘एयरबीएनबी’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह बुकिंग के लिए भी उपलब्ध है.’’

विभाग ने नोटिस में युवराज के एक ट्वीट का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, वह अपने गोवा स्थित घर में छह लोगों की मेजबानी करेंगे और इसकी बुकिंग सिर्फ ‘एयरबीएनबी’ पर होगी.

यह भी पढ़ें: Assam Meghalaya Border Clash: असम पुलिस की फायरिंग में मेघालय के 5 लोगों की मौत, 7 जिलों में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget