एक्सप्लोरर

Assam Meghalaya Border Clash: असम पुलिस की फायरिंग में मेघालय के 5 लोगों की मौत, 7 जिलों में इंटरनेट सर्विस सस्पेंड

Meghalaya News: इस घटना में मेघालय के पांच और असम के एक फॉरेस्ट गॉर्ड सहित कुल छह लोगों की मौत हुई है. मेघालय सरकार ने इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी है.

Assam Meghalaya Border Clash: असम-मेघालय बॉर्डर पर मंगलवार (22 नवंबर) सुबह फायरिंग की घटना के बाद भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को रोका था जिसके बाद झड़प हुई और एक फॉरेस्ट गॉर्ड सहित छह लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद मेघालय सरकार ने अगले 48 घंटे के लिए 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. 

मेघालय के वेस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स में इंटरनेट निलंबित किया गया है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि घटना में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. 

मेघालय और असम के सीएम ने की बात

कोनराड संगमा ने कहा कि मेघालय पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई. उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की जाएगी. मैंने घटना पर असम के सीएम से बात की है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है. वेस्ट कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग के एक दल ने तड़के करीब तीन बजे रोका. 

ट्रक के न रुकने पर की फायरिंग

उन्होंने बताया कि ट्रक के न रुकने पर वन विभाग के कर्मियों ने उस पर गोलियां चलाई और उसका टायर पंचर कर दिया. चालक, उसका एक सहायक और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला. अली ने बताया कि वन विभाग के कर्मियों ने घटना की जानकारी जिरिकेंडिंग थाने के अधिकारियों को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 

मौके पर भीड़ एकत्रित हुई

उन्होंने बताया कि इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और गिरफ्तार किए लोगों की रिहाई की मांग करने लगी. भीड़ ने वन विभाग के कर्मियों और पुलिस को घेर लिया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ी. अधिकारी ने कहा कि घटना में वन विभाग के एक होम गार्ड की मौत हो गई. स्थिति अब नियंत्रण में है. वन कर्मी विद्यासिंग लेखटे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

दोनों राज्यों में हुआ था समझौता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के बीच मार्च में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ महीने बाद ये हिंसा हुई है. तब दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के बीच 884.9 किमी लंबी सीमा के साथ 12 विवादित क्षेत्रों में से छह में पांच दशक पुराने विवाद को हल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समझौते को ऐतिहासिक बताया था और कहा था कि इस पर हस्ताक्षर करने से 70% विवाद सुलझ जाएगा. शेष क्षेत्रों में विवाद को सुलझाने के लिए सरमा और संगमा ने अगस्त में बातचीत की थी.

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: आफताब के कबूलनामे पर वकील की सफाई, कहा-ओपन कोर्ट में या ऑन रिकॉर्ड कुछ नहीं कहा..नहीं किया कन्फेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
CJP Protest News LIVE: सीजेपी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के अलग-अलग थानों में अब तक 10 FIR, सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में भी प्रोटेस्ट
LIVE: CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक 10 FIR, सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में भी प्रोटेस्ट
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget