एक्सप्लोरर

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने फोटो पोस्ट कर लिखा- बीजेपी शासित राज्य गोवा में ले रहा हूं बीफ का मजा

बता दें कि इतिहासकार रामचंद्र गुहा बीजेपी सरकार की नीतियों के प्रखर आलोचक माने जाते हैं. इसी कारण आए दिन उन्हें कई तरह का विरोध भी झेलना पड़ता है.

पणजी: जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है. इस फोटो में वह कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो के साथ लिखे पोस्ट में खुद गुहा ने दावा किया है कि वह बीजेपी शासित राज्य गोवा के दौरे पर हैं, और पुरानी गोवा में एक शानदार सुबह गुजारने के बाद लंच में बीफ खा रहे हैं. फोटो पोस्ट करने के बाद गुहा विवादों में घिर गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बलबीर पुंज ने इस फोटो पर कड़ी आपत्ती जताई.

रामचंद्र गुहा ने एक फोटो ट्वीट किया और लिखा, "पुरानी गोवा में शानदार सुबह के बाद पणजी में लंच किया, गोवा बीजेपी शासित राज्य है, मैंने फैसला लिया कि आज खाने में बीफ खाऊंगा." इस फोटो के अलावे गुहा ने वहां की खूबसूरत वादियों की तस्वीरें शेयर की.

वहीं इस फोटो को लेकर बलबीर पुंज ने कहा, "आप बीफ खाकर और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके लंच का आनंद नहीं ले रहे हैं बल्कि जान बूझकर लाखों लोगों के विश्वास का मजाक उड़ा रहे हैं, ये आपको सूट करता है, आपकी 'सेकुलर' मानसिकता ने कैसे आपको संवेदनहीन इंसान में बदल दिया है."

फोटो पोस्ट करने के बाद लोगों ने गुहा को जमकर आलोचना की और उनके नाम पर भी सवाल उठाए.  ने मारने-पीटने की भी बात कही. कई यूजर्स ने गुहा की तुलना राक्षस के साथ कर दी.

बीजेपी सैद्धांतिक तौर पर बीफ का विरोध करती है. कई बीजेपी शासित राज्यों में बीफ को बैन किया जा चुका है और गोवा में भी बीजेपी की सरकार है. हालांकि इस राज्य में इसे खाने को लेकर किसी भी तरह की कोई भी रोक टोक नहीं है.

बता दें कि इतिहासकार रामचंद्र गुहा कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं और सरकार की कई नीतियों के प्रखर आलोचक माने जाते हैं. इसी कारण आए दिन उन्हें कई तरह के विरोध का भी सामना करना पड़ता है.

कांग्रेस ने MP-राजस्थान बीजेपी से छीना, छत्तीसगढ़ में रमन बने रहेंगे CM, तेलंगाना में KCR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget