एक्सप्लोरर

Pinky Choudhary Arrest: जंतर-मंतर पर सांप्रदायिक नारे लगाने के आरोप में हिंदू रक्षा दल का प्रमुख पिंकी चौधरी गिरफ्तार

Pinky Choudhary Arrest: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौधरी मंदिर मार्ग पुलिस थाने के बाहर मौजूद थे, जहां से उन्हें मंगलवार अपराह्र लगभग ढाई बजे गिरफ्तार किया गया.

Pinky Choudhary Arrest: राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर आठ अगस्त को एक रैली में सांप्रदायिक नारे लगाने के आरोपी हिंदू रक्षा दल के प्रमुख भूपिंदर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. चौधरी सोमवार को एक वीडियो में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते नजर आये थे. उन्होंने वीडियो में दावा किया था कि वह मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौधरी मंदिर मार्ग पुलिस थाने के बाहर मौजूद थे, जहां से उन्हें मंगलवार अपराह्र लगभग ढाई बजे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के बाद एक मामला दर्ज किया था. वीडियो में देखा जा सकता था कि आठ अगस्त को यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाये जा रहे है.

दिल्ली पुलिस इस मामले में आठ लोगों उत्तम उपाध्याय, अश्विनी उपाध्याय, प्रीत सिंह, दीपक सिंह, दीपक कुमार, विनोद शर्मा, विनीत बाजपेयी और सुशील तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. चौधरी की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी राज्यों में छापेमारी की जा रही थी.

सोमवार को सामने आए वीडियो में चौधरी ने कहा, ‘‘न तो मैंने और न ही मेरे संगठन में किसी और ने जंतर-मंतर पर कुछ गलत किया है. मैं अदालत का सम्मान करता हूं और 31 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे कनॉट प्लेस पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करूंगा.’’

चौधरी ने कहा, ‘‘अदालत में जाने का हर व्यक्ति को अधिकार है और मैंने वही किया. मेरे खिलाफ सभी आरोप झूठे और निराधार हैं. मैंने अपना जीवन हिंदू धर्म और हिंदुत्व के लिए समर्पित कर दिया है. जब तक मैं जीवित हूं, मैं अपने धर्म के लिए काम करना जारी रखूंगा.’’ दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चौधरी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. इस महीने की शुरुआत में यहां की एक सत्र अदालत ने भी चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget