एक्सप्लोरर

हिन्दू-मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे के पति के लिए किया किडनी डोनेट, जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली: जेपी हॉस्पिटल ने सामाजिक भाई-चारे को मजबूत करने की दिशा में कमाल का काम कर दिखाया है. जेपी हॉस्पिटल ने अपनी कोशिश से न केवल हिंदू और मुस्लिम परिवारों के बीच जन्म-जन्मों का बंधन बनाया बल्कि दो महिलाओं के पति की जान भी बचाई. इस दिलचस्प कहानी में हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे के पति के लिए अपनी किडनी को दान कर दिया.

दरअसल ग्रेटर नोएडा के इकराम (29) और बागपत के राहुल (36) जेपी हॉस्पिटल पहुंचे. जहां उन्होंने अपनी किडनी से संबंधित बीमारी की जांच कराई. जांच में य़ह पता चला कि दोनों की किडनिया पूरी तरह खराब हो चुकी हैं और दोनों को एक-एक डोनर की जरुरत है. संयोग से दोनों मरीज के परिवार में कोई भी सदस्य किडनी डोनर के लिए उपयुक्त नहीं था. केवल इकराम की पत्नी रजिया और राहुल की पत्नी पवित्रा ही डोनर के लिए योग्य थे. हालांकि दोनों मरीज और उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप एक नहीं होने के कारण अपने-अपने पति को किडनी दान नहीं कर सकती थीं. दोनों मरीजों के परिवार के लोग नाउम्मीद हो चुके थे.

जेपी हॉस्पिटल के सिनियर किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अमित देवड़ा ने बताया, “डॉक्टर्स की टीम ने दोनों परिवारों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं. उन्हें यह बताया गया कि ऐसी स्थिति में यदि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के पति के लिए किडनी का दान करें तो दोनों मरीज का जीवन बचाना संभव है. डॉक्टर्स की टीम ने दोनों परिवारों को किडनी विनिमय प्रत्यारोपण प्रक्रिया के बारे में समझाया. अच्छी बात यह हुई कि उनके परिवार वालों ने किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं दिखाई. दोनों महिलाओं ने आगे आकर किडनी दान करने का निर्णय लिया. इसके बाद अगली प्रक्रिया के तहत करीब 5 घंटे चले ऑपरेशन में इकराम की पत्नी रजिया की किडनी राहुल को और राहुल की पत्नी पवित्रा की किडनी इकराम को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की गईं.”

इस सफलता से उत्साहित होकर जेपी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ मनोज लूथरा ने कहा, “इकराम पिछले एक साल से और राहुल पिछले तीन महीने से डायलिसिस कराने को मजबूर था. दोनों परिवारों के पास कोई दाता नहीं होने के कारण दोनों मरीज की जान खतरे में थी. जेपी हॉस्पिटल ने इस सफल किडनी ट्रांसप्लांट के माध्यम से मानवता का धर्म औक चिकित्सकीय धर्म को एक साथ निभाया. दोनों मरीजों की जिंदगी बचाकर एक नई उपलब्धि हासिल की. वास्तव में जेपी हॉस्पिटल का लक्ष्य ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करना है और इस सफलता को पाकर हमने यह कर दिखाया है.”

डॉ. मनोज लूथरा ने यह भी कहा कि सही मायने में जेपी हॉस्पिटल की अनोखी भूमिका के कारण न सिर्फ दो मरीजों की जान बची बल्कि हिंदू और मुस्लिम परिवारों का संबंध भी हमेशा-हमेशा के लिए एक-साथ जुड़ गया. दोनों महिलाओं ने अपने समाज की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर पेश की है, जो आज हम सब के लिए प्रेरणा बन चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget