हिमाचल में बर्फबारी से तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, जनजीवन प्रभावित
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई मार्गों को बंद करना पड़ा है. कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है. हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए कुल्लू और लाहौल में अलर्ट जारी किया गया है.

नई दिल्ली: हिमाचाल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से नीचे चला गया है. बर्फबारी से हिमाचल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. मंगलवार को बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं. वहीं कुृछ इलाकों में वाटर सप्लाई बंद हो गई है. बिजली कीआपूर्ति प्रभावित हुई है.
हिमाचल में बर्फबारी अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए है. रोजर्मरा की जरूरत की चीजों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 दिसंबर तक प्रदेश में दोबारा बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. बर्फबारी के चलते मंगलवार को 135 सड़कें बंद रहीं. पांच क्षेत्र ऐसे हैं जहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. शिमला में मौसम अच्छा होने के कारण पर्यटकों ने इसका खूब आंनद उठाया. सड़कें बंद होने के कारण शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई.
बर्फबारी और सर्दी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. रैनबसेरा जैसे इंतजाम करने के लिए कहा गया है. दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं की अवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. लाहौल प्रशासन ने रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल और साउथ पोर्टल में हिमखंड गिरने के बाद कुल्लू और लाहौल के कई हिस्सों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट किया गया है.
Source: IOCL



























