एक्सप्लोरर

HP Scholarship Scam : हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाला मामले में जांच पूरी, सीबीआई ने 105 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

HP Scholarship Scam Case: हिमाचल प्रदेश में करीब 250 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ती घोटाला मामले में CBI ने जांच पूरी कर ली है. इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है और 19 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है.

CBI Investigation HP Scholarship Scam: हिमाचल में 250 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने जांच पूरी कर ली है. केंद्रीय एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि इस भ्रष्टाचार के सिलसिले में 20 संस्थानों और उनके मालिकों, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग और बैंक के अधिकारियों सहित 105 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया‌ है. 19 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

केंद्रीय एजेंसी की ओर से कोर्ट में अब चार्जशीट दाख़िल कर दिए जाने के बाद मामले का ट्रायल शुरू होगा और केंद्रीय एजेंसी का पक्ष सुनकर फ़ैसला सुनाया जाएगा.

2019 में सरकार की अनुशंसा पर शुरू हुई थी जांच

सीबीआई की ओर से बताया गया है कि 2019 में सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे में निजी शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी. वर्ष 2013 से 2017 के दौरान करीब 181 करोड़ का हेरफेर हुआ था जो जांच में बाद में और बड़ी राशि के तौर पर तब्दील हुआ. खास तौर पर एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में धांधली हुई थी.

ईडी भी कर रही है जांच

सीबीआई की प्राथमिकी के बाद ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है. वर्ष 2023 में सितंबर महीने के पहले हफ्ते में ईडी ने मंडी जिले के बल्ह में एक निजी संस्थान पर रेड मारी थी. छापों के दौरान बैंक खातों में 2.55 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एएसएएमएस एजुकेशन ग्रुप के पार्टनर राजदीप जोसन और कृष्ण कुमार, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पंडोगा के उपाध्यक्ष हितेश गांधी और हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय की छात्रवृत्ति शाखा के तत्कालीन अधिकारी अरविंद राजटा की गिरफ्तारी हुई है. सभी आरोपियों को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें :मुख्तार के जनाजे में बेटे अब्बास के शामिल होने की उम्मीदों को लगा झटका, अब SC जाएगा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका- ईरान की जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
जंग का खामियाजा भुगत रहा भारत! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु समेत देश की ग्राउंड रिपोर्ट
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, गुवाहाटी में युवा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह करेंगे शिरकत
असम विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, गुवाहाटी में युवा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह करेंगे शिरकत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget