एक्सप्लोरर

HP Result 2022: हिमाचल में समर्थन के जुगाड़ में बीजेपी, फडणवीस ने निर्दलीय से की मुलाकात, कांग्रेस बेचैन

BJP on Himachal Pradesh: कांग्रेसी खेमे में जीते हुए प्रत्याशियों को सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो चुकी है.

Himachal Pradesh Result 2022: गुजरात में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. बीजेपी ने अबतक का सबसे सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. गुजरात में भगवा पार्टी को 154 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है. हालांकि बीजेपी नेता अभी भी उम्मीदें लगाए हुए हैं. 

वहीं बीजेपी की ओर से भी समर्थन का जुगाड़ किया जा रहा है. हिमाचल में बीजेपी के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस एक्टिव हो चुके हैं. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार से मुलाकात की है. फडणवीस ने हिमाचल की देहरा सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह से मुलाकात की है. 

मुंबई में इलाज करा रहे होशियार सिंह

होशियार सिंह इस समय मुंबई में है. वे मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का इलाज कराने के लिए गए हुए हैं. यहीं पर फडणवीस ने उनसे मुलाकात साफ संदेश दिया कि पार्टी, निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में है और निर्दलीय उम्मीदवार भी बीजेपी को समर्थन करेंगे. 

कौन हैं होशियार सिंह?

होशियार सिंह कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के सिटिंग विधायक थे. पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद वो बागी हो गए. उन्होंने देहरा सीट से बतौर निर्दलीय कैंडिडेट लड़ने का फैसला लिया. देहरा सीट से इस वक्त तकरीबन 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.

कांग्रेसी खेमे में हलचल तेज

बीजेपी के हौसले को देखते हुए कांग्रेस घबरा गई है. कांग्रेसी खेमे में जीते हुए प्रत्याशियों को सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब आगे के लिए एक्शन प्लान बना रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जीतने वाले विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए राजस्थान के रिजॉर्ट में शिफ्ट किया जा सकता है.

ऑपरेशन लोटस का डर नहीं- राजीव शुक्ला

हिमाचल विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बीच कांग्रेस एक्शन में दिखती नजर आ रही है. कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला शिमला जाएंगे. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं. राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे. हम 'ऑपरेशन लोटस' से नहीं डरते, अगर ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी. 

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh Result 2022 Live: वोटों की गिनती बीच कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान, 'हिमाचल में सरकार बनेगी, सबका ख्याल रखेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget