एक्सप्लोरर

हिमाचल के इस गांव में एक शख्स को छोड़कर सभी कोरोना संक्रमित, पर्यटकों के आने पर लगी रोक

लाहौल घाटी में कोरोना केस की बढ़ोतरी के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है. रोहतांग सुरंग के उत्तर पोर्टल के पास तेलिंग नाले तक ही पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई है. मनाली-लेह हाइवे पर स्थित थोरंग गांव में सिर्फ 42 लोग रहते हैं. जब ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अपनी कोरोना जांच कराई, तो गांव के 42 लोगों में से 41 की जांच पॉजिटिव पाई गई.

लाहौल: ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है. हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. इस बीच खबर आई है कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के थोरंग गांव में एक शख्स को छोड़कर सभी ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मनाली-लेह हाइवे पर स्थित थोरंग गांव में सिर्फ 42 लोग रहते हैं. जब ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अपनी कोरोना जांच कराई, तो गांव के 42 लोगों में से 41 की जांच पॉजिटिव पाई गई.

सबसे पहले 52 साल के भूषण ठाकुर ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव के सभी लोगों ने स्वेच्छा से अपना कोरोना टेस्ट कराया. इसके बाद एक शख्स को छोड़कर सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अब लाहौल-स्पीति घाटी राज्य में सबसे अधिक कोरोना वायरस से प्रभावित जिला बन गया है.

लाहौल घाटी में कोरोना केस की बढ़ोतरी के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है. रोहतांग सुरंग के उत्तर पोर्टल के पास तेलिंग नाले तक ही पर्यटकों को आने की अनुमति दी गई है.

स्पीति घाटी में कोविड-19 से 39 संक्रमित इससे पहले हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले की सुदूर स्पीति घाटी में रंग्रिक के 39 निवासियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था. वायरस को नियंत्रित करने के लिए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने गांव को सील कर दिया है और बिना इमरजेंसी के गांव के अंदर और बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी है.

पूरे स्पीति घाटी में मुख्य रूप से आदिवासियों का बसेरा है. जिले की जलवायु परिस्थितियां ठंडे रेगिस्तान के मुकाबले अधिक कठोर हैं, जहां सर्दियों के दौरान पारा शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है. हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 481 हो गई है जबकि वायरस संक्रमण के 796 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल तादाद 32,198 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा-कुल्लू में तीन-तीन, मंडी-शिमला में दो-दो और ऊना और बिलासपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- नगरोटा एनकाउंटर में नया खुलासा, आतंकियों ने पाकिस्तान के शक्करगढ़ से की थी भारतीय सीमा में घुसपैठ

Coronavirus Test Kit Feluda: एक घंटे में मिलेगा कोरोना टेस्ट का नतीजा, स्वदेशी 'फेलूदा' टेस्टिंग किट लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget