एक्सप्लोरर
हिमाचल प्रदेश सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्त से बाहर

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले के बेटे आकांक्ष की बीती शाम पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद आंकांक्ष के शव को उनके घर सोलन के लिए रवाना कर दिया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रम आदित्य और आकांक्ष का पूरा परिवार मौजूद रहा. विक्रम आदित्य ने चंडीगढ़ पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर है जो कि पुलिस की नाकामी को साबित करता है. विक्रम आदित्य ने कहा, 'चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.'
वहीं सैक्टर-3 थाने की एसएचओ पुनम दिलावरी ने कहा, 'आपसी रंजिश के चलते गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे कुछ लोगों की ओर से आकांक्ष के उपर BMW गाड़ी चड़ा दी गई थी. यह वारदात सैक्टर 9 में हुई थी. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.'
और पढ़ें
Source: IOCL

























